Ticker

6/recent/ticker-posts

Devbhog: राज्य सरकार के आव्हान पर आत्मानंद स्कुल में जनपद अध्यक्ष का न्योता भोज*

*राज्य सरकार के आव्हान पर आत्मानंद स्कुल में जनपद अध्यक्ष का न्योता भोज*


रिपोर्ट --जयविलास शर्मा


*स्कुल के 450 बच्चों ने खाये स्पेशल चांवल खीर, दाल फ्राई पनीर सहित मिक्स वेज और की तारीफ 



*देवभोग*---जनप्रतिनिधी, अभिभावक चाहे हो अधिकारी विशेष तिथियों में न्योता भोज रखें राज्य सरकार आव्हान पर बीते गुरूवार को जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल देवभोग के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कुल में न्योता भोज के आयोजन रखवाया। आयोजन में जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल ने भोज के पहले स्कुल के 450 विद्यार्थीयों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया तो वहीं उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। वही इस अवसर पर स्कुल के प्राचार्य गिरीश चंद्र बेहेरा व अन्य शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहें। वहीं शाला पालक समिति के अध्यक्ष पुरूषोत्तम पात्र और उपाध्यक्ष योगेन्द्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


*सरकार के आव्हान पर न्योता भोज आयोजन की बच्चों ने की तारीफ*


राज्य की भाजपा सरकार ने स्कुलों में न्योता भोज रखने राज्य के जनप्रतिनिधि अविभावक, अधिकारी से आव्हान  के परिपालन में जनपद अध्यक्ष ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कुल ने इसका आयोजन करवाया वहीं इस आयोजन में  मिले स्वादिष्ट भोजन की बच्चों ने जमकर तारीफ की और कहां  भोजन स्वादिष्ट था। वही आयोजन में  शामिल जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल ने कहा सरकार के न्योता भोज से स्वादिष्ट भोजन ही नहीं बल्कि समाज में एक स्वस्थ्य परंपरा का निर्माण होगा।जनपद अध्यक्ष द्वारा आयोजित न्योता भोज को लेकर  स्कुली बच्चे इतने खुश नजर आये की उन्होंने जनपद अध्यक्ष को थैंक यु कह दिया।


*सरकार की मंशा बच्चों के संतुलित आहार में सबकी हो  सहभागिता*


राज्य की भाजपा सरकार चाहती है स्कुली में बच्चों को संतुलित आहार देने में सबकी सहभागिता हो।केवल मीड डे मील ही संतुलित आहार का जरिया ना रहे इसलिये राज्य सरकार ने स्कुलों में  न्योता भोज का आव्हान किया है और इस आव्हान का परिपालन देवभोग में दिखने‌ लगा है विश्व महिला दिवस के अवसर पर एक दिन पहले जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल ने  इसकी शुरूवात आत्मानंद इंग्लिश स्कुल से कर दी हैं।


*न्योता भोज के लिये कोई विशेष तिथि का इंतजार ना हो --नेहा*


वही भोज में शामिल जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अफसरों से अपील की है कि न्योता भोज दे रहे हैं तो कोई विशेष तिथि का इंतजार नहीं होनी चाहिये उन्होंने ने कहा जिस दिन आयोजन कर लेंगे वहीं दिन खास हो जायेगा।वही इस आयोजन में विशेष सहयोग करने वाली जनपद अध्यक्ष को शालेय प्रबंधन की और से पालक समिति के उपाध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments