*जिला स्तरीय किसान मेला 9 मार्च को दुर्गकोदल के मंडी प्रांगण में प्रातः 10:00 बजे से*
दुगुकोदल ।8 मार्च 2024 कृषि विभाग एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग उप संचालक कृषि जिला कांकेर के तत्वाधान में जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन 9 मार्च 2024 दिन शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से मंडी प्रांगण में आयोजित की गई है उपसंचालक कृषि जिला कांकेर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि विभाग जिला परंपरागत कृषि विकास योजना अंतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में कृषकों का पंजीयन कृषि वैज्ञानिक एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर व्याख्यान कृषि वैज्ञानिक परिचर्चा की जाएगी इस किसान सम्मेलन में कृषि महाविद्यालय काकेर के प्रोफेसर एवं कृषि विज्ञान केंद्र काकेर के वैज्ञानिक उपस्थित रहेंगे साथ ही विभागीय अधिकारी कर्मचारी किसान सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे इसके अलावा जनप्रतिनिधिगढ़ उपस्थित रहेंगे।

0 Comments