Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: एकदिवसीय पालक उन्मुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न*।

*एकदिवसीय पालक उन्मुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न*।    




दुर्गुकोंदल ।विकास खण्ड दुर्गुकोंडल अंतर्गत खण्ड स्त्रोत समन्वयक दुर्गाकोंदल सभाकक्ष मे द्वितीय चरण का एक दिवसीय पालक उन्मुखीकरण प्रशिक्षण  का आयोजन  खण्ड स्त्रोत संमन्वयक लतीफ़ सोम के द्वारा सरस्वती माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। मास्टर ट्रेनर भूपेश कुमार साहु समावेशी शिक्षा प्रभारी के द्वारा 21 प्रकार के दिव्यागता के प्रकार, लक्षण व उसके कारण को बताया गया और शासन के द्वारा मिलने वाली लाभ के बारे मे बताया तथा मास्टर ट्रेनर यूपेन्द्र कुमार कस्तुरे स्पेशल एजुकेटर के द्वारा दिव्यांग बच्चों के दैनिक जीवन के क्रियाकलाप कि क्रिया को किस तरह से सिखाया जायें और पठन पाठन मे किस तरह से पढना लिखना किस तरह से सिखा सकते है उसके बारे में बताया गया। साथ ही दिव्यांग बच्चों के पालको/अभिभावक को बच्चों के शाला त्यागी होने के कारण, अर्थ व उससे कैसे बचाया जा सकता हैं इन सभी कि जानकारी प्रशिक्षण में दिया गया ।

Post a Comment

0 Comments