Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: समुदाय के समक्ष बच्चों के कौशल विकास की जांच*

*समुदाय के समक्ष बच्चों के कौशल विकास की जांच*





दुगकोदल । वि .खं दुर्गूकोदल अंतर्गत संकुल केन्द्र कोदापाखा के प्राथमिक शाला वाटिनटोला एवं नेवारखेडा मे एफ एल एन के तहत समुदाय के समक्ष सामाजिक अंकेक्षण निकट मा शा के शिक्षको  शत्रुघ्न साहू एवं श्री अन्नू मरकाम द्वारा किया गया‌। भारत सरकार की निपुण भारत अभियान के तहत 2026-27 तक कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी के बच्चों को मूलभूत भाषाई एवं गणितीय कौशल के विद्यार्थी सूचकांक के आधार पर समुदाय के समक्ष जांच किया गया। समुदाय ने भी उत्सुकता वश बच्चों से स्तर के अनुसार प्रश्न पूछकर संतुष्टि ब्यक्त किए। साथ ही बच्चों मे मूलभूत कौशल के विकास के लिए और बेहतर प्रयास करने शिक्षको को सुझाव दिया गया‌

  इस अवसर पर संकुल समन्वयक  रामचन्द दुग्गे नोडल शिक्षक  शत्रुघ्न साहू  अन्नू मर काम प्र अ  राजेश नेताम श्री राय सिंह नेताम   नोहर खरे एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सदस्य, माताएं, पालक आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments