Ticker

6/recent/ticker-posts

Gariyaband: गोहरापदर के शिविर में 113 युनिट रक्त देकर पुण्य के भागीदार बनें क्षेत्रवासी*

*गोहरापदर के शिविर में 113 युनिट रक्त देकर पुण्य के भागीदार बनें क्षेत्रवासी*


रिपोर्ट --जयविलास शर्मा


*रक्तदान शिविर कलियुग में अश्वमेध यज्ञ के समान कार्य - गोवर्धन मांझी



गरियाबंद --गरियाबंद जिले के गोहरापदर में बीते बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के तैयारी को लेकर समिति सदस्य और क्षेत्र वासी महिने भर से रक्तदाताओं से सतत सम्पर्क कर रहे थे। जहां समिति सदस्यों ने घर घर जा कर लोगों से सम्पर्क किया वहीं उरमाल के प्रतिष्ठित व्यवसायी जसवंत उर्फ जैकी गोयल और देवभोग के फिरोज खान का प्रयास भी सराहनीय रहा।  पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी शिविर में शामिल होकर आयोजक समिति की जमकर तारीफ की और रक्तदान को अश्वमेध यज्ञ के समान पूण्य कार्य बताया।


*113 युनिट ब्लड गरियाबंद स्वास्थ्य विभाग को दान‌ कर क्षेत्रवासीयों में उत्साह*


गोहरापदर में आयोजित रक्तदान शिविर में बुधवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक हुये रक्तदान में गरियाबंद जिला चिकित्सालय के टीम को 113 युनिट ब्लड दिया गया।वही इस रक्तदान शिविर में गोहरापदर, झरगांव, तेतलखुंटी,तेतलपारा,बजाड़ी,

उरमाल,ध्रुवागुढी,छैलडोंगरी,बुरजाबहाल सहित 50 से अधिक गांव के तो वहीं देवभोग गिरसूल मगरगोडा सीनापाली को मिलाकर 113 रक्त दाता इस पूण्य कार्य के भागीदार बनें।वही इस शिविर में जिला मुख्यालय के उमेश सिंह ने भी रक्तदान कर रक्त दाताओं के सूचि में अपना नाम दर्ज कराया है।


*आयोजन के व्यवस्थापक सदस्य जसवंत ने रक्तदाताओं को आभार जताया*


गोहरापदर में क्षेत्रवासीयों के परिश्रम और सहयोग से सम्पन्न हुये रक्तदान शिविर के  व्यवस्थापक सदस्य जसवंत गोयल ने  रक्त दान दाताओं प्रति आभार प्रकट करते हुये शिविर को क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि कहा वहीं देवभोग गोहरापदर और अमलीपदर में स्वास्थ्य सुविधाओ में होने वाली समस्या का जिक्र करते हुये कहा शिविर से जिला  स्वास्थ्य विभाग को डोनेट किये गये ब्लड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग के माध्यम से क्षेत्रीय मरीजो को‌ इसका लाभ दिलाया जायेगा।


*आखिर इसबार गरियाबंद को ब्लड की पूरी युनिट क्यों?*


बुधवार को गोहरापदर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं से मिले ब्लड की 113 युनिट गरियाबंद जिला  ब्लड बैंक को दे दी गयी इसको लेकर ग्रामीणों में भ्रांति बनी हुई थी शिविर के सदस्य जसवंत गोयल ने बताया गरियाबंद को पुरी युनिट देने के पिछे वजह ये थी की पिछले बार 10 अक्टूबर 2023 को हुये शिविर में मेकाहारा को 56 युनिट और 45 युनिट गरियाबंद को दिया गया था । जिसमें गरियाबंद ब्लड बैंक ने  99 युनिट ब्लड देवभोग भेज देवभोग की सबसे बड़ी समस्या को हल किया था इसलिये इसबार समिति ने पुरे युनिट को गरियाबंद देने का फैसला किया।

Post a Comment

0 Comments