Ticker

6/recent/ticker-posts

Gariyaband: केन्द्र सरकार के जनहित योजनाओं के लाभार्थीयों से बुथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सम्पर्क --संतोष उपाध्याय*

*केन्द्र सरकार के जनहित योजनाओं के लाभार्थीयों से बुथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सम्पर्क --संतोष उपाध्याय*


*भाजपा का लोकसभा चुनाव का आगाज, देवभोग में विस स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन 



*गरियाबंद* --19 अप्रैल को  चुनाव आयोग के लोकसभा निर्वाचन के घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपनी विस स्तर की तैयारी को तेज कर दिया है। विन्द्रानवागढ विस के हार के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जहां कोई चुक नहीं करना चाहती वहीं बीते 01मार्च को देवभोग में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के विन्द्रानवागढ विस स्तरीय केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन  कर दिया गया। लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय, गरियाबंद के संगठन जिला प्रभारी महेन्द्र पंडित,पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी और डमरूधर पुजारी,जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया तो वहीं इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पुनित सिंहा, कुंजबिहारी बेहेरा,रिखीराम यादव,योगेश शर्मा ,नेहा सिंघल, चमार पात्र,शोभाचंद पात्र, देशबन्धु नायक,बोधन नायक,शीतला पाण्डेय, चंद्रशेखर सोनवानी सहित देवभोग,गोहरापदर, झाखरपारा,मैनपुर गरियाबंद मण्डल के मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


*बुथ स्तर पर लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलायेगी भाजपा*


विस स्तरीय कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर महासमुंद लोकसभा के सह संयोजक संतोष उपाध्याय ने कहा केन्द्र सरकार के सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं हैं जिसका लाभ गांव से लेकर शहर के हर तपके के लोगों को मिला है इस भाजपा बुथ स्तर पर जन सम्पर्क अभियान चलाकर योजनाओं के लाभार्थीयों को पत्रक, स्टीगर और कैलेण्डर सौंपकर  उन्हें भाजपा को वोट करने साधेगी वहीं सम्पर्क अभियान के पुष्टि के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के निर्धारित टोल फ्री नम्बर पर लाभार्थीयों से मिसकाल कराया जायेगा अभियान में मंडल स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं को  इस कार्य में लगाकर 51 प्रतिशत वोट के लक्ष्य को पूरा करेगी।


*मण्डल स्तर पर 250 कार्यकर्ता लेंगे प्रशिक्षण*


भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी में जुट गयी है लाभार्थी सम्पर्क अभियान को सफल करने मण्डल स्तर के 250 चयनित सक्रीय कार्यकर्ताओं को इसका जिम्मा सौंपेगी और उन्हें प्रशिक्षण देकर अभियान को सफल करने लाभार्थियों से सम्पर्क करने गांव के बुथ तक भेजेगी। हालांकि भाजपा के इस अभियान में देवभोग के अभियान मंडल संयोजक  नेहा सिंघल ने कुछ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर अभियान की शुरूवात भी कर दी है।


*क्या महासमुंद फिर से भाजपा की झोली में?*


महासमुंद लोकसभा सीट पर आजादी के बाद से छह बार  कांग्रेस का कब्जा रहा है और पिछले तीन पंचवर्षीय कार्यकाल भाजपा का कब्जा रहा है वर्तमान में भाजपा के चुन्नीलाल साहू सांसद हैं इसबार दावेदारों की बहुलता है  ऐसे में देखना होगा भाजपा किसे टिकट देती है हालांकि रिपोर्ट कार्ड के अनुसार महासमुंद लोकसभा सीट पर भाजपा फतह हासिल कर लेगी विस स्तरीय कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला भाजपा के लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय और विस प्रभारी महेन्द्र पंडित मोदी सरकार के कल्याण कारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बुते सीट पर जीत हासिल करने का दावा किया है।

Post a Comment

0 Comments