Ticker

6/recent/ticker-posts

Gariyaband: गोहरापदर में लाभार्थी सम्पर्क अभियान के कार्यशाला में प्रशिक्षण सम्पन्न*

 *गोहरापदर में लाभार्थी सम्पर्क अभियान के कार्यशाला में प्रशिक्षण सम्पन्न*


*प्रशिक्षित कार्यकर्ता अब घर घर पहुंचकर लाभार्थी से करेंगे सम्पर्क 



गरियाबंद --भाजपा के लाभार्थी सम्पर्क महाअभियान के अंतर्गत लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय के निर्देश के बाद गोहरापदर मण्डल में सम्पर्क कार्यकर्ता प्रशिक्षण के एक दिवसीय कार्यशाला बीते मंगलवार को सम्पन्न हो गया।इस अवसर पर जहां इस अभियान के मण्डल संयोजक नुरमति मांझी ने कार्यकर्ताओं को सम्पर्क में तेजी लाने को आवश्यक बताया वहीं मण्डल अध्यक्ष गुरूनायायण तिवारी ने केन्द्र व राज्य सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।इस कार्यशाला में भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगी राज माखन

कश्यप,मण्डल सहसंयोजक तानसिंग मांझी, शोभित ध्रुवा,महिला मोर्चा मण्डल महामंत्री बिनिता यादव, बेनुराम नागेश,युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमराज मांझी, कीर्तन राम यादव,टेलुराम कश्यप, डमरूधर यादव, शोभाचंद साहू, कैलाश मरकाम,देवानंद पाथर, भुनेश्वर मांझी,दीपक सागर, प्रहलाद ध्रुव, अर्जुन सिंह पोर्टी,चरण सिंह मरकाम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


*केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यों को स्मरण कराने लाभार्थी से मिलेंगे प्रशिक्षित कार्यकर्ता*


गोहरापदर मण्डल अंतर्गत पचास से अधिक गांव के बुथों में पार्टी के प्रशिक्षित कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में प्रवास कर केन्द्र व राज्य सरकार के लाभार्थी मतदाता से सम्पर्क कर सरकार के जन कल्याण कारी योजनाओं का स्मरण करायेंगे गोहरापदर के मण्डल अध्यक्ष गुरूनायायण तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा सरकार के उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।इसके लिये सबको अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है।

Post a Comment

0 Comments