Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: बालोद जिले के ग्राम कोरगुड़ा में एक व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी

लोकेशन बालोद

दीपक देवांगन


बालोद जिले के ग्राम कोरगुड़ा में एक व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी


घटना बालोद जिले के ग्राम कोरगुड़ा की है जहा आज दोपहर पूरे क्षेत्र मे तब सनसनी फैल गई जब कोरगुड़ा निवासी फगवा राम देवांगन उम्र 60 – 65 के करीब की लाश  उसी के खेत नहर पार मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोरगुड़ा निवासी फगवा राम देवांगन रोज की तरह सुबह सुबह अपने खेत की ओर काम से गया था किंतु दोपहर तक घर ना लोटने की वजह से घर वालो ने आस पास तलाश जारी की और खेत की तरफ जाने से पता चला किसी ने उसकी हत्या कर दी हत्या इतनी निर्मम थी हत्यारे ने अधेड़ का सिर धड़ से अलग कर दिया और शरीर पर कई जगह गंभीर प्राण घातक चोट के निशान पाए गए ग्रामीणों ने बालोद पुलिस को सूचना दे दी  पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है साथ ही फॉरेंसिक की टीम और साइबर की टीम भी घटना स्थल पर  पहुंच चुकी हैं और घटना स्थल की  गहन जांच में जुट गई है  एवं पुलिस ने घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है!

Post a Comment

0 Comments