*शक्ति के नवरात्र पर शक्ति की सेल्फी से गरियाबंद जिला ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड*
रिपोर्ट --जयविलास शर्मा
*गरियाबंद ने ईपीक कार्ड के साथ एक लाख से अधिक महिलाओं की सेल्फी से बनाया गोल्डेन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड
गरियाबंद ---देश भर में चल रहे महिला मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शक्ति उपासना के नवरात्र के प्रतिपदा में गरियाबंद जिला निर्वाचन आयोग का नाम गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड पर दर्ज हो गया।गरियाबंद ईपीक कार्ड के साथ सर्वाधिक महिलाओ के सेल्फी लेने वाला जिला बन गया।आयोग के इस मुहिम में गरियाबंद ने 12 घंटो में एक लाख से भी अधिक महिलाओं की सेल्फी लिया जहां जिले के कलेक्टर दीपक अग्रवाल आयोग के इस मुहिम में सफलता हासिल किया तो वहीं इस अभियान में जनपद पंचायत,महिला बाल विकास विभाग, कृषि,स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*देवभोग में लगभग 23 हजार महिलाओं ने जागरूकता रैली के साथ ली सेल्फी*
गरियाबंद जिला को वर्ल्ड रिकॉर्ड तक ले जाने देवभोग ब्लाक की भूमिका भी कम नहीं रही, ब्लाक के महिला बाल विकास के बिहान कार्यक्रम से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूह,जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग से जुडी मितानीनो सहित शिक्षा कृषि विभाग के अथक प्रयास से लगभग 23 हजार महिला मतदाताओं ने जागरूकता रैली भी निकाला और ईपीक कार्ड के साथ सेल्फी भी लिया।देव भोग ब्लाक में एसडीएम हितेश पिस्दा तहसीलदार सुशील कुमार भोई प्रभारी सीईओ रवि सिंह सोनवानी,पीआईओ शिवकुमार नारंगे और महिला बाल विकास अधिकारी सुंदर ठाकुर सहित सभी विभाग प्रमुख ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाता।
*कृषि विभाग ने किसानों मतदाता को मतदान की दिलाई शपथ*
वही एक दिन पहलेजिले भर में कृषि विभाग ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किसान मतदाता को मतदान की शपथ दिलाया।देवभोग के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी जेएल नाग सहित विभाग के कर्मचारीयों की उपस्थिति में किसानों ने मतदान की शपथ ली।
*वर्ल्ड रिकॉर्ड के रिजनल हेड ने कलेक्टर को सौंपी प्रोविजनल सर्टिफिकेट*
गरियाबंद जिले में महिला मतदाताओं की संख्या 2 लाख से अधिक है ऐसे में कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में वर्ल्ड रिकार्ड संस्था को 12घंटो में भेजे गये सेल्फी 1लाख से अधिक रहा जिसके फलस्वरूप गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था के रिजनल हेड सोनल राजेश शर्मा ने गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल को रिकार्ड दर्ज के प्रोविजनल सर्टिफिकेट सौंपा।
*कलेक्टर ने कहा शक्ति के जागरूकता से होंगे शत प्रतिशत मतदान*
वही महिला मतदाता जागरूकता अभियान के सफलता पर गरियाबंद के कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कहा मतदान में महिला शक्ति की जागरूकता से जिले में शत प्रतिशत मतदान की संभावना बढ़ गयी है।और जिले का वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होना नारी शक्ति के के जागरुक होने का उत्तम परिणाम है।

0 Comments