थाना लालबाग जिला राजनांदगांव पुलिस का अवैध शराब कोचीयो पर लगातार कार्यवाही।
आरोपीयों से 75 पौवा शेरा प्लेन कीमती ₹6000 रुपये, 25 पौवा गोल्डन गोवा कीमती ₹3000 रूपये , 07 पौवा मैकडॉवेल नंबर 1 कीमती 1260 रुपए, कुल शराब की मात्रा 19.260 ML जुमला रकम 10260 रुपए की संपत्ति जप्त।
आरोपीगण ढाबा की आड़ में करते थे अवैध रूप से शराब बिक्री।
आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
नाम आरोपी-
1 अशोक तेजवानी पिता स्वर्गीय हेमंत दास तेजवानी उम्र 64 वर्ष निवासी नंदई नाका बसंतपुर
2 शत्रुघन यादव पिता स्वर्गीय विष्णु यादव उम्र 40 वर्ष निवासी गौरी नगर चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़
कार्यवाही का विवरण
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्माके निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब बिक्री एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में सायबर थाना राजनांदगांव प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार एवं थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में दिनांक 24/06/2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर सायबर थाना एवं थाना लालबाग से पृथक से टीम गठित कर आरोपीगण अशोक तेजवानी एवं शत्रुघन यादव साहू के द्वारा उनके द्वारा संचालित पायल ढाबा के पीछे अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु कब्जे में रखे 75 पौवा शेरा प्लेन कीमती ₹6000 रुपये, 25 पौवा गोल्डन गोवा कीमती ₹3000 रूपये , 07 पौवा मैकडॉवेल नंबर 1 कीमती 1260 रुपए, कुल शराब की मात्रा 19.260 ML जुमला रकम 10260 रूपये को घटना स्थल पायल ढाबा के पीछे रेवाडीह से जप्त किया गया तथा आरोपीयों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 268/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई। प्रकरण में आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

0 Comments