*भाजपा के दो पूर्व विधायको का विन्द्रानवागढ क्षेत्र में चुनावी दौरा शुरू*
*6 अप्रैल को मण्डल स्तर पर पार्टी के स्थापना दिवस पर फहराया पार्टी का झंडा
गरियाबंद -- लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने विन्द्रानवागढ विस के अपने दो पूर्व विधायको को चुनाव प्रचार में लगा दिया है 06 अप्रैल पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर बुथ से लेकर मण्डल स्तर पर पार्टी का झंडा फहराने के हाईकमान के निर्देश के परिपालन में बीते शनिवार को पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी ने सीनापाली,बांडीगांव,गिरसूलघोघर और लाटापारा का सघन दौरा किया तो वही पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने गोहरापदर,गोलामाल, कांडेकेला,सरगीगुडा, चलनापदर का दौरा कर पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के पक्ष में धुंआधार प्रचार किया। जहां पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी के दौरान कार्यक्रम में उनके साथ मण्डल अध्यक्ष लुद्रास साहू,नेहा सिंघल, सुशील यादव,मिलाप ठाकुर,रंजीत पात्र देवीसिंह साहू,रूपदास मरकाम,रोहित पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुये तो वहीं पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी के दौरा कार्यक्रम में गोहरापदर मण्डल अध्यक्ष गुरूनायायण तिवारी,पुनित सिन्हा, चैन सिंह कश्यप, विस्तारक कुश यादव,तानसिंह मांझी, मोहित यादव, लम्बोदर साहू, शोभित राम ध्रुवा,हेमराज मांझी, खीरसिंग पुजारी सहित सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*स्थापना दिवस पर बुथ से मण्डल स्तर पर फहराया गया पार्टी का झंडा*
पार्टी हाईकमान के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थापना दिवस के अवसर पर बुथ से मण्डल स्तर पर पार्टी का झंडा फहराया जाना था।जिसके परिपालन में गोरहापदर मण्डल मुख्यालय में पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने पार्टी का झंडा फहराया वहीं देवभोग और झाखरपारा में विन्द्रानवागढ चुनाव संचालक दयाराम साहू और कुंजबिहारी बेहेरा कार्यक्रम में शामिल हुये। इस प्रकार भाजपा के मेरा घर भाजपा का घर अभियान के तहत सप्ताह भर पहले से ही बुथ स्तर पर प्रत्येक भाजपा समर्थकों के घरों में पार्टी का झंडा लगाकर गांव को भाजपा मय कर दिया गया है।
*गोहरापदर में वरिष्ठ भाजपाईयों का सम्मान किया गया*
स्थापना दिवस के अवसर पर गोहरापदर मणडल में पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी और मण्डल अध्यक्ष गुरूनायायण तिवारी ने पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा के वरिष्ठ नेत्री रनिया तिवारी,अजजा मोर्चा के प्रदेश कारय समिति सदस्य रामरतन मांझी और वरिष्ठ भाजपाई सुपेद राम साहू को गमछा श्री फल भेंटकर सम्मान किया।
*भाजपा के दो पूर्व विधायको ने किया भारी मतों से जीत का दावा*
अपने चुनावी दौरा में भाजपा के दो पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी और डमरूधर पुजारी ने महासमुंद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के भारी मतों से जीत का दावा किया है वहीं इस जीत के अंतर में विन्द्रानवागढ विस की बड़ी भूमिका होने की बात कही है। मालुम हो की विन्द्रानवागढ विस का डमरूधर पुजारी दो बार और गोवर्धन मांझी एक बार नेतृत्व कर चुके हैं।देखना होगा की दो पूर्व विधायक अपने लोकसभा प्रत्याशी को विस में कितने का लीड दिला सकेंगे।
*

0 Comments