*कांग्रेस की अपनी कोई गारंटी नहीं वो जनता को दे रही हैं गारंटी--रूपकुमारी
चौधरी*
रिपोर्ट --जयविलास शर्मा
*झूठ परोसना और जनता को झांसा देना कांग्रेस का फिसरत
गरियाबंद --कांग्रेस के चुनावी घोषणा घोषणा पत्र के जबाब पर भाजपा महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने आज तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुवे कहा कांग्रेस की अपनी कोई गारंटी नहीं है वो जनता को गारंटी दे रही है।मालूम हो की कांग्रेस ने इस बार अपने घोषणा पत्र में लोकसभा चुनाव के लिये पांच न्याय योजनाओं और 25 गारन्टी को शामिल किया है।इस प्रतिक्रिया देते हुये भाजपा महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने व्यंग कसते हुये कहा कांग्रेस की अपनी कोई गारंटी नहीं पर जनता को गारंटी का पुलाव बांट रही है ये जनता के लिये सब्ज बाग दिखाने से कम नहीं है। उन्होंने ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा झुठ परोसना कांग्रेस की फितरत है। महासमुंद लोकसभा भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने उक्त बात उस समय कहीं जब वो अपने चुनावी प्रचार में महासमुंद क्षेत्र में पहुंची थी।
*देश में एक ही गारंटी चलती है वो है मोदी की गारंटी -रूपकुमारी*
लोकसभा चुनाव के सघन प्रचार में जुटी है भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कांग्रेस जितना भी न्याय योजना का लालच दे या गारंटी दे देश में सिर्फ मोदी की ही गारंटी है जिसपर जनता को विश्वास है।देश में मोदी है तो मुमकीन है इसलिये अबकी बार 400 पार भाजपा का संकल्प है और यही होगा राज्य में महासमुंद लोकसभा सीट के भारी मतों से जीत के बाद राज्य के ग्यारह लोकसभा सीट भाजपा के झोली में होगी।
*कांग्रेस के दस साल का शासन दस जनपद के रिमोट से चला*
महासमुंद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने अपने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस के दस साल का शासन अम्मा सोनिया के दस जनपद के रिमोट से चलता था।वर्ष 2014 से एक गरीब घर का बेटा नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व के पांचवें अर्थ व्यवस्था में लाकर खड़ा किया है।भाजपा प्रत्याशी चौधरी ने लोकसभा सीट पर बडी जीत का दावा किया है।

0 Comments