Ticker

6/recent/ticker-posts

Gariyaband: देवभोग की नन्ही बिटीया को अंतरराष्ट्रीय डांस एवं म्युजिक महोत्सव में मिला नृत्य मनकामना बालेश्वर सम्मान*

*देवभोग की नन्ही बिटीया को अंतरराष्ट्रीय डांस एवं म्युजिक महोत्सव में मिला नृत्य मनकामना बालेश्वर सम्मान*


*6 वर्ष की आशिका सिंघल देवभोग के  प्रतिष्ठित व्यवसायी राजेश अग्रवाल की पोती



गरियाबंद --भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बीते 11 व 12 मई को आयोजित 10 वीं अंतरराष्ट्रीय डांस एवं म्युजिक महोत्सव में छग के देवभोग की छह वर्षीय आशिका सिंघल ने प्रथम स्थान हासिल कर ना सिर्फ छग का नाम रोशन किया है बल्कि देवभोग के सरल सादगी जीवन जीने वाले प्रतिष्ठित व्यवसायी राजेश अग्रवाल सहित परिजनों का भी नाम ऊंचा कर दिया। आशिका के पिता अमित सिंघल छग में भाजपा के प्रदेश राजनिति में पैठ रखते हैं रायपुर  के प्रतिष्ठित व्यवसायी है तो वहीं नन्ही आशिका ने नेपाल के काठमाण्डु में उत्कल युवा संस्कृति संघ द्वारा आयोजित जुनियर कथक नृत्य में बेहत्तर प्रदर्शन किया। 


*चार हिन्दू राष्ट्र के 30 राज्यों के सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया*


नेपाल के काठमाण्डु फिल्म कैम्प के स्टुडियो थियेटर में दो दिवसीय आयोजन में भारत नेपाल सहित चार हिन्दू बाहुल्य देशों के 30 से अधिक राज्यों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें छग के राजधानी रायपुर के नेहासिंग क्लासिक एकेडमी की ओर से आशिका सिंघल प्रतिनिधित्व कर रही थी और उसके बेहत्तर प्रदर्शन की सभी ने जमकर तारीफ की।


*नृत्य मनकामना बालेश्वर सम्मान से नवाजा गया*


रायपुर ( छग )अवंति विहार के श्रृष्टी प्लाजो की छह वर्ष की आशिका की प्रस्तुति देख आयोजन में मौजूद अतिथि भी अवाक रह गये कथक नृत्य के जुनियर काम्पिटीशन में 20 से ज्यादा प्रतिभागियों को पिछे छोड आशिका ने इस कथक नृत्य में प्रथम स्थान हासिल कर लिया जिस पर आयोजन समिति के चेयरमेन परवा पटनायक, मुख्य सलाहकार न्यायधीश डीपी चौधरी, अध्यक्ष डॉक्टर विजयानंद सिंग की मौजूदगी में नृत्य मनकामना बालेश्वर सम्मान से नवाजा गया।


*चार वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला था*


वर्ष 2023 में छग के भिलाई शहर में आयोजित नटवर गोपीकृष्ण राष्ट्रीय अवार्ड में दूसरा स्थान हासिल किया था।आशिका इस प्रतियोगिता में चार वर्ष के उम्र में कथक नृत्य की प्रतिभागी के रूप में शामिल हुयी थी।कथक नृत्य में आशिका के इस सफलता पर राजेश अग्रवाल,अनिल अग्रवाल,बालकिशन अग्रवाल,आशिष अग्रवाल, अमन,शुभम,दयानंद,दीपक अग्रवाल, रविशंकर,विनोद अग्रवाल सहित परिजनों के अलावा तस्मित पात्र, पुरूषोत्तम पात्र,हेमंत तिवारी हरीश तायल और अग्रवाल समाज के लोगों ने प्रशंसा कर बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments