Ticker

6/recent/ticker-posts

BALRAMPUR: जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं, 35 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश

 जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं, 35 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश                                 


 बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं आत्मीयता से सुनीं। उन्होंने एक-एक आवेदक से उनकी परेशानी के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए।



प्राप्त आवेदनों में सीमांकन नामांतरण, आवास, पेंशन, राजस्व सहित अन्य व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े मामले शामिल रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर पात्रता के आधार पर शीघ्र निराकरण किया जाए तथा आवेदकों को उनके प्रकरण की स्थिति से भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है, इसलिए यहां पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति को समाधान कारक निराकरण प्राप्त होना चाहिए।


इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री आर.एल. लाल एवं श्री आर.एन. पाण्डेय सहित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments