Ticker

6/recent/ticker-posts

Dongargarh: डोंगरगढ़ ग्राम जामरी में अवैध ईट भट्टे और रेत माफियाओं पर प्रशासन की चुप्पी क्यों?

डोंगरगढ़ ग्राम जामरी में अवैध ईट भट्टे और रेत माफियाओं पर प्रशासन की चुप्पी क्यों?





आज दिनांक 31/05/2024 को विषयांतर्गत डोंगरगढ़ तहसीलदार को शिकायत करते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की गई है।

सूत्रों से जानकारी ग्राम पंचायत जामरी के, उप सरपंच निमेष सिन्हा हर साल लगभग दो लाख से ज्यादा लाल ईंटों का निर्माण कर बेचते हैं।

टिकेश सिन्हा ,राजेन्द्र सिन्हा, महिलांगे, ऐसे कई लोग अपने उप सरपंच जितना ही लाल ईंटों का अवैध निर्माण कर लकड़ी से पकाते हैं।

रेत माफियाओं में जामरी निवासी मनोज सिन्हा, गुलशन सिन्हा,टिकेश सिन्हा जैसे कई लोग शामिल हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि शिकायत के बाद कितने दिनों में कार्यवाही की जाती है या फिर पहले की तरह दोषियों को खुली छूट मिलते रहेगी।

अभी कुछ दिनों पहले डोंगरगांव ब्लॉक में लाल ईटा की जप्ती डोंगरगांव के तहसीलदार द्वारा किया गया था,

किन्तु डोंगरगढ़ के तहसीलदार और अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जाना समझ से परे है।

ग्राम जामरी में ईंट भट्टे की मंजूरी नहीं लिया गया है और ना ही लकड़ी से ईंटा पकाने किसी ने अनुमति लिये हैं।


लाल ईंटो का निर्माण और व्यापार शासन द्वारा प्रतिबंधित है ऐसे में राजस्व विभाग,वन विभाग,खनिज, पर्यावरण विभाग के द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं करना इन सभी प्रशासनिक अमलों की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करता है।


छत्तीसगढ़ विज़न टी वी से

अनिल सिन्हा रिपोर्टर

Post a Comment

0 Comments

Random Posts