Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: खरीफ फसल की तैयारी में जुटे किसान, खेतों की जुताई कर धान की बुआई शुरु*

*खरीफ फसल की तैयारी में जुटे किसान, खेतों की जुताई कर धान की बुआई शुरु*

 विकासखंड दुर्गुकोंडल एवं अंचल में मानसून की दस्तक के साथ बारिश भी शुरू हो गई है। इसके चलते खेतों में हलचल बढ़ गई है। किसान खरीफ की फसल लेने के लिए खेतों की तैयारी कर धान की बुआई कर रहे हैं। धान बुआई के लिए एक माह पहले से ही तैयारी कर दी थी। अब मानसून पहुंच जाने से भी शुरू हो गई है।




दुर्गूकोंदल ।दुगूकोदल अंचल में   बारिश होने के साथ ही किसान कृषि कार्य में जुटे।

किसानों ने लैम्पस के माध्यम से खाद-बीज केसीसी के माध्यम से - खरीद लिया है। अब किसान खेतों में पहुंचकर धान बोने की तैयारी पूर्ण कर ली है और कुछ किसान धान की बुआई भी शुरू कर दी है। धान बोने के लिए बैल के माध्यम से हल से और ट्रैक्टर से भी खेतों की जुताई की - जा रही है। वर्तमान में किसान आधुनिक कृषि यंत्रों का भी उपयोग कर धान की बुआई कर रहे हैं। किसान रेखलाल विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, बिहारी लाल सिन्हा,महेश कुमार मतलामी  ने बताया उन्नत किस्म के धान बीज को - खेतों में डाल रहे हैं, ताकि उत्पादन - अच्छा मिल सके।

रोपाई करने के लिए किसान नर्सरी भी डाल रहे

धान बुआई के साथ रोपाई करने के

लिए किसान नर्सरी भी डाल रहे हैं।

किसान सामसाय दुग्गा छिदीलाल कोमरा गोविंद राम कोमरा  ने बताया रोपाई से धान का

उत्पादन ज्यादा होता है। इसलिए

जिस किसान के पास पानी सिंचाई

की व्यवस्था है। वह किसान अपने

खेतों में रोपाई करने पर ज्यादा जोर

देते हैं। धान बुआई करने के बाद

किसानों को निंदाई-गुड़ाई, बियासी

करना पड़ता है। इसमें ज्यादा मेहनत लगता है और समय पर मजदूर भी नहीं मिल पाते हैं। इसलिए कई किसान जिनके पास पानी की व्यवस्था भी सीधा रोपाई करते हैं। इसके साथ ही समय-समय पर खाद-बीज डालने के लिए भी किसान लगातार कृषि विभाग के अधिकारियों के संपर्क में रहते हैं।

Post a Comment

0 Comments