Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: बालोद के स.उ.नि. धरम भुआर्य को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान, डीजीपी ने किया सम्मानित

लोकेशन बालोद 

संजय कुमार 


बालोद के स.उ.नि. धरम भुआर्य को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान, डीजीपी ने किया सम्मानित


बालोद। जिला बालोद में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (स.उ.नि.) श्री धरम भुआर्य ने 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता (AIPDM 2024-25) में सांइटिफिक एड टू इन्वेस्टीगेशन श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल) प्राप्त कर छत्तीसगढ़ पुलिस का नाम रोशन किया।



यह प्रतियोगिता 10 से 15 फरवरी 2025 तक झारखंड, रांची में आयोजित हुई थी, जिसमें देश के सभी राज्यों की पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों ने भाग लिया। श्री भुआर्य के श्रेष्ठ ऑब्जर्वेशन टेस्ट प्रदर्शन के लिए पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम (भा.पु.से.) द्वारा उन्हें ₹5000 नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


उनकी इस उपलब्धि से न केवल बालोद जिला, बल्कि पूरे राज्य पुलिस बल को गौरव प्राप्त हुआ है।

Post a Comment

0 Comments