Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: पीएम के कार्यों की बताई उपलब्धि*

*पीएम के कार्यों की बताई उपलब्धि*

*किसानों के सम्मान में पीएम ने 14 फसलों का एमएसपी बढ़ाया*



दुर्गूकोदल 24जून 2024. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की की ओर अग्रसर है वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन स्थापित हो रहा है। छत्तीसगढ़ विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है। उक्त बातें जिला भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला नरेटी   ने चर्चा के दौरान कही कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। इससे स्पष्ट है कि बीते 10 सालों के कार्यकाल से देश की जनता प्रसन्न है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश में करोड़ो के विकास कार्यों का सौगात के लिए  साय सरकार कोई कमी नहीं करेगी। साय सरकार ने हाल ही में ऐसे अनेक फैसले लिये जा रहे है जिससे देश में विकास को गति मिले। मोदी सरकार

ने खरीफ मौसम की 14 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी बढ़ा दी है। पीएम किसान सम्मान निधि के तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि जारी की थी।

इसमें धान, एवं दलहन जैसी फ सलें भी शामिल हैं। यह निर्णय अन्नदाताओं को बड़ा उपहार है। अब धान की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी में 117 रुपये की वृद्धि के साथ 2300 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही तिलहनों और दालों के एमएसपी में भी वृद्धि हुई है। इस सरकार ने गठन के पश्चात सबसे पहला कार्य किसान सम्मान निधि देने का किया और उसके तुरंत बाद धान सहित खरीफ मौसम की 14 फसलों का एमएसपी बढ़ाया है, इनमें धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का और कपास शामिल हैं।  इसके साथी अन्य विकास कार्यों का सौगात लोगों को दे रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments