लोकेशन बालोद
संजय कुमार
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति,छत्तीसगढ़ के प्रदेश संरक्षक परम पूज्य गुरुदेव बिरेन्द्र देशमुख एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल के मार्गदर्शन पर अयोध्या नगरी में श्री राम लला मंदिर परिसर के आसपास स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति,छत्तीसगढ़ की टीम के सदस्यों द्वारा साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाकर पाॅलीथीन,डिस्पोजल, प्लास्टिक बाटल,झिल्ली आदि कचरे को एकत्रित कर पास में रखे डस्टबीन में डाला गया एवं वहां पर आने जाने वाले लोगों से करबद्ध निवेदन भी किया कि मंदिर परिसर के आसपास कचरा न फेंके यहां पर रखे डस्टबीन में कचरा डालें और स्वच्छता बनाए रखें।श्रीमती सोनाली शिंगणे ने कहा बड़े दुख की बात है यहां जगह-जगह डस्टबीन रखे हुए हैं फिर भी कुुछ लोग इसका इस्तेमाल न करते हुए बाहर कचरा फेंककर गंदगी फैला रहे हैं।इस पुनीत कार्य में श्रीमती सोनाली शिंगणे,जयेश शिंगणे, श्याम कुमार राय, संगीता राय शामिल हुए।

0 Comments