बीजापुर में भारी बारिश से हाल-बेहाल, बाढ़ में फंसे विधायक जोखिम लेकर ट्रैक्टर से पार किया सड़क, क्या विधायक साहब का निर्णय सही था इसका असर आम जनता पर क्या पड़ेगा NH-63 पर आवागमन ठप
बीजापुर. बीजापुर जिले में आधी रात हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जगदलपुर से भोपालपटनम नेशनल हाईवे 63 के जांगला के पास पानी भरने से मार्ग अवरूद्ध हो गया है. मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है.इधर, नेशनल हाईवे-63 पर जांगला में सड़क पर पानी भरने से विधायक विक्रम मंडावी भी फंस गये. कमर से ऊपर तक बहते हुए पानी में विधायक विक्रम मंडावी ने खुद ट्रैक्टर चलाकर सड़क पार किया. अगर इस समय कुछ अनहोनी हो जाती तो इसके जिम्मेदार कौन होते हैं अगर यही कार्य आम नागरिक करें तो सबसे बड़ी गलती माना जाता क्योंकि पानी का लेवल लगभग 4 से 5 फीट ऊपर बढ़ रहा था इस समय उस मार्ग से जाने से कुछ भी हो सकता था यदि खुद जन प्रतिनिधि विधायक ऐसे जोखिम उठा सकते हैं तो आम नागरिक भी उठा सकते हैं इसमें जान और मॉल दोनों की हानि होने की संभावना अधिक होती है जब जनप्रतिनिधि विधायक महोदय अपनी जान जोखिम मे लेकर इस तरह से पार करते हैं तो यह आम नागरिक को बढ़ावा देने के लिए सबसे अच्छा उदाहरण है । कियोकि विधायक महोदय को
.जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर के भाई की मृत्यु मंगलवार को दोपहर बाद हुई.विधायक ने बताया कि कुटरू मार्ग में भी बाढ़ जैसे हालात है. इस मार्ग से होते हुए अंतिम संस्कार में पहुंचना जरूरी था इसलिए उन्होंने अपनी जान को जोखिम में डालकर 4से 5फीट उफनती नदी नाला को पार किया यहां बात लाजमी है की आम नागरिक को भी किसी ने किसी जरूरी काम से जाना पड़ता है तो वह भी अपनी जान जोखिम में डालकर नदी नाला को पार करते हैं

0 Comments