Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: स्कूल में शिक्षक व आंबा.कार्यकर्ताओं ने किया पौधा रोपण*

*स्कूल में शिक्षक व आंबा.कार्यकर्ताओं ने किया पौधा रोपण*

*कमल सिन्हा की रिपोर्ट छत्तीसगढ़ विजन टीवी*




दुर्गूकोंदल ।प्राथमिक शाला महेंद्रपुर में शिक्षकों व आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने  पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रधानपाठक  ने  आम पौधे लगाकर की। इसके बाद सभी शिक्षक व आंबा.कार्यकर्ताओं ने आवश्यक रूप से एक-एक पौधा लगाया। वहीं सभी स्कूली छात्रों ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कर प्रांगण को हरा भरा बनाने में अपने सहभागिता निभाई।इससे पूर्व विद्यालय प्रधानपाठक सुमित्रा कोठारे  ने छात्रों को पेड़ों की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को पेड़ व जल के महत्व को बताते हुए कहा कि दोनों ही मनुष्य जीवन के लिए उस रथ के दो पहियों के समान है, जिसका एक पहिया टूटने पर रथ अकस्मात रुक जाता है। इसी तरह से जल के बिना पेड़ नही तो पेड़ के बिना जल नहीं। हमारी प्रकृति का संतुलन पेड़ों पर ही टिका है। पेड़ पर्यावरण के संरक्षक हैं तो पेड़ ही बरसात लाने में सहायक हैं। इससे मनुष्य जीवन में पेड़ों की अधिक भूमिका होती है।

आंबा. कार्यकर्ता बिंदा सलाम ने कहा कि पेड़ निस्वार्थ भाव से मनुष्य को फल-फूल व छाया प्रदान करते हैं। सांस लेने वाली आक्सीजन भी पेड़ ही मनुष्य को प्रदान करते हैं। इसलिए हमें अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पेड़ लगाने से मनुष्य को पुण्य का फल भी प्राप्त होता है।प्रधानपाठक  ने सभी छात्रों को पेड़ लगाने व पर्यावरण बचाने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर  देवाराम कोठारे, रवीशंकर साहू, लीना नेताम, जीतेश्वरी दरेंद्र,आंबा. कार्यकर्ता मिना उयके, सहित समस्त विधालय स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments