Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: हार्वेस्‍टर वाहन को तेजी व लापरवाही पुर्वक चलाकर बीजली पोल को ठोकर मारकर क्षति ग्रस्‍त करने वाले आरोपी वाहन चालक को किया गया गिर0।

 थाना – गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) 

दिनांक – 08 जून 2026

हार्वेस्‍टर वाहन को तेजी व लापरवाही पुर्वक चलाकर बीजली पोल को ठोकर मारकर क्षति ग्रस्‍त करने वाले आरोपी वाहन चालक को किया गया गिर0।  

आरोपी चालक के खिलाफ विद्य़त अधिनिमय के तहत किया गया अपराध दर्ज

बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बचा , रात भर गांव में रही बिजली गुल

 डोंगरगांव विद्युत विभाग के रिपोर्ट पर किया गया अपराध दर्ज। 

प्रकरण में वाहन हार्वेस्‍टर कीमती 25,00,000/- रूपये को किया गया जप्‍त

 आरोपी का विवरण

मनीष कुमार उके पिता सुधीर कुमार उके , उम्र- 25 साल, पता- ग्राम हैदलकोड़ो , थाना गैंदाटोला, 

  ज‍िला राजनांदगावं ,छ0ग0, 

घटना का संक्षिप्त विवरण


प्रार्थी ताम्रध्‍वज पिस्‍दा पिता मनिहार सिंह पिस्‍दा उम्र-, 32 साल ,पता- कार्यालय कनिष्‍ठ अभियंता डोंगरगांव , थाना डोंगरगांव ,ज‍िला राजनांदगांव ,छ0ग0 ने थाना गैंदाटोला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम हैदलकोड़ो के बाजार चौंक गली जाने की रास्‍त बोरींग के पास  दिनांक 05/06/2026 के रात्रि करीबन 08/00 बजे वाहन हार्वेस्‍टर सोल्‍ड ज‍िसका इंजन नंबर SLHM111804     चेचिस नंबर - SAL930H002672 RTO RAJNANDGAON  के चालक द्वारा लापरवाही पुर्वक वाहन को चलाकर ग्राम हैदलकोड़ो बाजार चौंक गली में स्थित 1 नग आर0एस0ज्‍यास्‍ट पोल को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्‍त कर दिया हैं बाजार चौंके आसपास घर हैं जहां व्‍यक्ति निवास करते हैं । जिसे जीवन को भी उक्‍त एक्‍सीडेंट से संकट उत्‍तपन्‍न हुआ हैं । ज‍िसके कारण उक्‍त ग्राम हैदलकोड़ो के अधिकांश बस्‍ती में विद्युत आपुर्ति बाधित हो गयी , ज‍िससे कंपनी को 1 नग आर0एस0जोईस्‍ट पोल , कीमती – 18000/ रूपये आर्थिक नुकसान हुई हैं ।

                   रिपोर्ट पर थाना गैंदाटोला में अप0 क्र0- 37/26 धारा-  281 बीएनएस , विद्युत अधि0 नियम 2003 की धारा- 139 , के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक  मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।

निरीक्षक राजेश कुमार साहू, थाना प्रभारी गैंदाटोला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी की तलाश कर आरोपी आज दिनांक 08.06.2026 को पुछताछ किया ज‍िन्‍होने हार्वेस्‍टर को स्‍वयं तेजी व लापरवाही पुर्वक चलाने एवं एक्‍सीडेंट करना स्‍वीकार किये , एवं आरोपी हार्वेस्‍टर सोल्‍ड ज‍िसका इंजन नंबर SLHM111804     चेचिस नंबर - SAL930H002672 RTO RAJNANDGAON को पेश करने पर कब्‍जा पुलिस में लिया गया हैं । आरोपी को गिर0 कर न्‍यायिक रिमांड पर राजनांदगांव न्‍यायालय पेश किया गया हैं । 

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

उक्त सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कुमार साहू (थाना प्रभारी गैंदाटोला ) सउनि मेघनाथ सिन्‍हा , प्र0आर0 709 मुरारीलाल पटेल , आर0 1213 मोहित साहू, आर0 अमर सिंह , आर0 राकेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments