डोंगरगढ़ ग्राम पंचायत कोठीटोला में बगैर जीएसटी बिल के दस लाख का भुगतान,
मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत डोंगरगढ़ जनपद पंचायत में 52 निर्माण कार्य आये जिसमें हम ने लगभग सूचना के आधिकार अधिनियम के तहत 20 से अधिक स्कूलों की जानकारी मांगी जिसमें अधिकतर स्कूल में उपयोग हुए मटेरियल की बिलो की संख्या और अलग अलग दुकानों की है जिसमें बहुत से बिल जीएसटी बिल है लेकिन जब हम कोठीटोला के निर्माण कार्य की जानकारी मांगी तो वो 4 पन्नों में सिमट कर रह गई स्कूल में लगे मटेरियल का बिल बाउचर मांगा तो उसमें किसी प्रकार का कोई जीएसटी बिल नहीं दिखा और कही न कही बिल में हेरा फेरी दिखाई नजर आ रही है और यह देखने को मिला दमाहे मटेरियल सप्लायर ग्राम मकरनपुर के नाम से सभी सामान के चार पेज की बिल पंचायत कोठीटोला में लगाया गया हैं।जिसमें कोई भी बिल जीएसटी बिल नहीं हैं।बिल का भुगतान भी हो गया हैं। कही न कही इसमें उच्च अधिकारी की भी संलिप्त नजर आ रही है क्यों कि इतने बड़े बड़े बिल लगे वो भी बिना जीएसटी बिल के .... क्या अधिकारी बिल बिना जाँच किये बिना पुष्टि किए लाखों रुपए का ऐसी ही पास करवा देते है या फिर मामला कुछ और ही नजर आ रहा है .......
क्या अधिकारी बिना GST बिल के पुष्टि किए बिलो को जनपद से पास करवा देते है मामला बहुत गंभीर नजर आ रहा है .
बाकी पंचायत में इस निर्माण कार्य पर जीएसटी बिल लगाया गया हैं। और बिलो की संख्या भी सही नजर आ रही है।


0 Comments