Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajnandgaon: राजनांदगांव पुलिस द्वारा 3000 से अधिक पौधे लगाकर किया गया वृक्षारोपण

जिला राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय सांसद श्री संतोष पाण्डेय संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव परिसर में किया गया वृक्षारोपण।पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के सभी थाना/चौकी/कैम्प में किया गया वृक्षारोपण।

राजनांदगांव पुलिस द्वारा 3000 से अधिक पौधे लगाकर किया गया वृक्षारोपण

वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिले के शासन/प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण हुए शामिल।*






 17 जुलाई 2024 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  मोहित गर्ग के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केन्द्र, सभी थाना, चौकी एवं बैस कैम्प में अभियान चलाकर वृक्षारोण करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में राजनांदगांव पुलिस द्वारा जिले भर में अभियान चलाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम में  डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन एवं  सांसद  संतोष पाण्डेय संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर राजनांदगांव संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, जिला पंचायत सी.ई.ओ. सुरूचि सिंह, बी.जे.पी. अध्यक्ष  रमेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स  मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  पुष्पेन्द्र नायक, रक्षित निरीक्षक श्री अरविंद कुमार साहू, रक्षित निरीक्षक  लोकेश कुमार कसेर द्वारा वृष्क्षारोपण किया गया। इसी प्रकार जिले से समस्त थाना/चौकी/कैंप में भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगभग 3000 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया।

छत्तीसगढ़ विज़न टी वी से

अनिल सिन्हा रिपोर्टर

Post a Comment

0 Comments