Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: भाजपा सदस्यता अभियान का कार्यशाला दुर्गूकोंदल में सम्पन्न

भाजपा सदस्यता अभियान का कार्यशाला दुर्गूकोंदल में सम्पन्न


एक-एक कार्यकर्त्ता को लगन से कार्य करने की मन में ठाने - नेताम 








दुर्गुकोंदल| दुर्गुकोंदल विकासखंड में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो सितंबर से अपना सदस्यता अभियान शुरू करेगी, जिसके लिए आज सामुदायिक दुर्गुकोंदल में सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें सर्व प्रथम मां भारती एव दीनदयाल उपाध्याय जी एव श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र में सभी अतिथियों के द्वारा पुजा अर्चना किया गया तत्पश्चात् मुख्यतिथि कांकेर विधायक माननीय आशाराम नेताम जी का फूलमाला एव पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया सभी अतिथियों का स्वागत किया गया | उसके पश्चात स्वगात उद्बोधन मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी ने किया और सभी को इस अभियान से जुड़ते हुये अधिक से अधिक संख्या में भाजपा का सदस्य बनाने की अपील की | 

उसके पश्चात् अभियान के संयोजक विजय पटेल ने विस्तार पूर्वक सदस्य बनाने की प्रक्रिया को अवगत कराया, उसके पश्चात सभी वक्ताओं ने बारी बारी से सदस्यता अभियान के बारे में सम्बोधित किया | उसके पश्चात आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कांकेर विधायक माननीय आशाराम नेताम जी ने कहा कि कोरोना के कारण पिछली बार सदस्यता अभियान सीमित रहा था। इस बार 2 सितंबर को शाम 5 बजे पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। एक सितंबर से शुरू होने वाले देशव्यापी नए सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व से लेकर संगठन स्तर से लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। प्रदेश भाजपा संगठन ने भी जिला, मंडल और बूथ स्तर पर बैठकें कर रहा है। जिलों और मंडलों में कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही है। एक सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने में कोई दिक्कत न आए। भाजपा संगठन ने हर बूथ पर 100 विशिष्ट लोगों को नए सदस्य बनाना अनिवार्य किया है। वहीं हर एक कार्यकर्ता को कम से कम 50 सदस्य बनाना अनिवार्य किया है।  और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सदस्यता का नवीनीकरण करेंगे। उसके पश्चात् हमें अपनी सदस्यता ग्रहण करनी है, बल्कि बीजेपी के विचारों और उसके द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार करने का भी एक माध्यम है। इस सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर को समाप्त होगा। पहले चरण की सदस्यता का विश्लेषण करने के बाद 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चलेगा। इसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान में जुड़ कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा। मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को सदस्य बनाने का टारगेट प्रदेश भाजपा संगठन ने दिया है| भाजपा के पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एव सदस्यता अभियान के संयोजक विजय पटेल भाजयुमो महामंत्री एव सदस्यता अभियान सदस्य विकास राजु नायक एव सदस्यता अभियान सदस्य सतीश जैन ने लोगों से बड़े पैमाने पर पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजबूत भाजपा से ‘विकसित भारत’ का निर्माण होगा। बीजेपी ने हर पांच साल बाद सदस्यों को फिर सदस्य बनाने की परंपरा को जारी रखा है। कोरोना महामारी के कारण सदस्यता प्रक्रिया सीमित हो गई थी लेकिन अब 2 सितंबर से नए सिरे से सदस्यता अभियान चालू होगा, उसके पश्चात् हमें अपना सदस्यता ग्रहण करते हुऐ लोगों को भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराएं , भाजपा फिर से अपने सभी सदस्यों को नए रूप से जोड़ने की तैयारी कर रही है। पहले चीन की कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी लेकिन 2014 में जब बीजेपी के 11 करोड़ सदस्य हो गए तो यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। यह सदस्यता अभियान सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं है।  बता दें कि पार्टी के अनुसार यह प्रक्रिया हर पांच से छह साल में होती है। 2 सितंबर से शुरू होने वाले इस सदस्यता अभियान में मौजूदा सदस्यों को भी फिर से सदस्यता लेनी होगी। सदस्यता अभियान पर नजर प्रदेश भाजपा कार्यालय में बनाए गए वॉर रूम से रखी जाएगी। इसलिए सभी को भरपूर मेहनत करते हुऐ कार्य करने की आवश्यकता है, इस दौरान अभियान को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही सदस्यता के लिए नमो ऐप, मेल, व्हाट्सऐप में किसी कार्यकर्ता या फिर सदस्य बनाने वाले को तकनीकी दिक्कतें आने पर दूर किया जाएगा। नए सदस्य के लिए भाजपा ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। इस पर मिस कॉल करके के भी सदस्यता ली जा सकती है।प्रदेश भाजपा संगठन ने 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। वर्ष 2019 में भाजपा के करीब 31.45 लाख सदस्य थे। इस बार हर करीब 30 प्रतिशत बढ़ाना है।  कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी, सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक विजय पटेल, मंडल प्रभारी टीकम टांडिया, देवेंद्र टेकाम प्रदेश प्रशिक्षण सहप्रमुख भाजयुमो, अनिरुद्ध साहु पूर्व जिला महामंत्री, भाजयुमो जिला मंत्री भानु नेताम, अशोक जैन, शकुंतला नरेटी, रामचंद्र कल्लो, मनीषा मंडावी, जोहन गावड़े , शिरो कोमरे, राधा जैन, जनक आरदे, फूलसिंह मंडावी सियाराम जैन, देवजी देहारी, कृष्णा दुग्गा, बीरेंद्र देहारी, बिदेसिंह कल्लो, यशवंत तिवारी,बसंती यादव, सुचिता पुरामे, रामलाल जैन, मनोज दुग्गा, राजकुमार उसेंडी, संजय उइके, राहुल राय, मनोज बघेल, ललित दुग्गा, तुलसी मतलामी, रघुनाथ मंडावी, शिवन नेताम, अनिल उइके सहीत भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ एवं युवा कार्यकर्त्ता उपस्थित हुये|

Post a Comment

0 Comments