आरसीटोला में 16 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस
डोंगरगांव। क्षेत्र के ग्राम आरसीटोला में 16 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज एवं सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिलेगी।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आदिवासी समाज के लोगों की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि 8 बजे छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध राग अनुराग कला मंच, दुर्ग द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा मनोरंजक एवं पारंपरिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
कार्यक्रम का आयोजन गोंडवाना युवा संगठन आरसीटोला एवं समस्त आदिवासी समाज परिक्षेत्र पड़गुड़ा के तत्वावधान में किया जा रहा है।

0 Comments