डोंगरगढ़ पीपरखार कला, जिला-राजनांदगांव (छ.ग.)
गेड़ी खेल पुनर्जीवित करने का प्रयास
किसान मोर्चा अध्यक्ष योगेश सोनी ने किया पारंपरिक खेल का भव्य आयोजन
पीपरखार कला (डोंगरगढ़)।
आज ग्राम पीपरखार कला की पावन भूमि में धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे पारंपरिक खेल गेड़ी को पुनः जीवित करने हेतु किसान मोर्चा अध्यक्ष योगेश सोनी के नेतृत्व में एक भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बचाना और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्अनीता मांडवी जी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि "ऐसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति और ग्रामीण जीवन की पहचान हैं। इन्हें संरक्षित करना हम सभी का दायित्व है।"
इस अवसर पर जनपद सदस्य तंवर मांडवी जी की विशेष सराहना की गई। ग्रामीणों ने कहा कि तंवर मांडवी जी हमेशा से गांव के विकास और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही आज गेड़ी जैसे खेल को नया जीवन मिला है।
वहीं कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे पीपरखार कला के सरपंच बरसन नेती की भी खूब तारीफ हुई। उपस्थित जनों ने कहा कि बरसन नेती जी के प्रयासों से गांव में खेल, शिक्षा और सामाजिक एकता को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है।
सभी अतिथियों ने मिलकर गेड़ी खेल का उद्घाटन किया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया और इस पारंपरिक खेल को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया।
उपस्थित प्रमुख जन
मुख्य अतिथि – अनीता मांडवी जी (जिला पंचायत सदस्य)
आयोजक – योगेश सोनी (अध्यक्ष, किसान मोर्चा)
विशिष्ट अतिथि– तंवर मांडवी (जनपद सदस्य)
-मेजबान – बरसन नेती (सरपंच, पीपरखार कला)
- राकेश साहू – मंडल मंत्री
- महिमा वर्मा – महामंत्री, महिला मोर्चा
- सत्यवान वर्मा – मीडिया प्रभारी, ओबीसी मोर्चा
उपस्थित अन्य कार्यकर्ता
दिनेश वर्मा जी, दिलीप कोर्राम जी (किसान मोर्चा) सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
संस्कृति हमारी पहचान है, इसे संजोना हम सबकी जिम्मेदारी है" – अनीता मांडवी

0 Comments