Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: कोंडे स्कूल में बच्चों को खिलाई अल्बेंडाजोल की गोली*

*कोंडे स्कूल में  बच्चों को खिलाई अल्बेंडाजोल की गोली*




  दुर्गूकोंदल ।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डे में संपूर्ण किया गया कृमि मुक्ति अभियान और समस्त प्राइमरी मिडिल हाई हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को खिलाई गई कृमिनाशक अल्बेंडाजोल 400 एम जी की गोली प्राचार्य बाबूलाल कोमरे द्वारा कृमि  मुक्त अभियान के तहत संबोधन में बच्चों के पेट  से संबंधित अन्य बीमारियों की सुरक्षा हेतु यह गोली खाना आवश्यक है। कृमि बच्चों के पेट में पड़ने वाले कीड़े होते हैं, जो बच्चों के विकास पर हर प्रकार से प्रभावित करते हैं और कृमि के फैलाव को निश्चित समयांतराल पर कृमि मुक्त (डिवार्मिेंग) कर रोका जा सकता है। अभियान साल में दो बार इसका सेवन है। आवश्यक, बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी है कृमिनाशक दवा,कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की 400 एमजी की गोली 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीस की दी जानी है व 2 से 3 वर्ष तक के बच्चों को 1 गोली चूर कर पानी के साथ दी जानी है और 3-19 वर्ष तक के बच्चों को एक पूरी गोली चबा-चबाकर पानी के साथ खिलानी है। कृमि मुक्त अभियान को सफल बनाने हेतु कोण्डे प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर मुकेश देवांगन और उनके सहयोगी देवांगन मैडम का धन्यवाद, आभार ज्ञापन कर साथ ही समस्त  स्वास्थ विभाग के अधिकारी डॉक्टर ,विद्यार्थियो ,शिक्षको का आभार शुभकामनाए दिए।  कोण्डे स्कूल में रेड क्रॉस विद्यार्थियों द्वारा सहयोग किया गया।

Post a Comment

0 Comments