Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: हाटकोंदल में गरबा महोत्सव की धूम,जमकर झूमें दर्शक*

*हाटकोंदल में गरबा महोत्सव की धूम,जमकर झूमें दर्शक*



दुर्गूकोंदल।ग्राम हाटकोंदल में  नवरात्र की पंचमी के अवसर पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और बच्चियों ने गरबा में हिस्सा लिया।

शारदीय नवरात्रि के चलते इन दिनों पूरे गाँव में माता आराधना का माहौल है। गांधी चौक में पारिवारिक माहौल के बीच पारंपरिक गरबा की धूम मची हुई है। यहां बीती रात नवरात्रि की पंचमी पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जहां बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं, युवतियों और बच्चियों ने एक साथ गरबा नृत्य किया।

झिलमिल रोशनी, डीजे साउंड के साथ बज रहे हिंदी गरबा गीतों पर सभी ने एक अलग रंग जमा दिया। कई गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी गई। कई गीत ऐसे थे जिसमें सभी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। गरबा आयोजन में एक से बढ़कर एक गरबा प्रस्तुतियां दी गई।

Post a Comment

0 Comments