Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: ग्राम टेकापर में हत्या के प्रयास करने वाले आरोपीयो को बालोद पुलिस ने किया गिरफतार।

लोकेशन बालोद 

संजय कुमार 


ग्राम टेकापर में हत्या के प्रयास करने वाले आरोपीयो को बालोद पुलिस ने किया गिरफतार।



           श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस.आर.भगत के निर्देशन में  थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय को हत्या के प्रयास करने वाले को जल्द से जल्द गिरफतार करने के निर्देश प्राप्त हुआ।  जिसके पालन में 3 आरोपियों को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त हुआ है जिसमें से एक विधि से संघर्षरत बालक है l

    

 रात्रि करीबन 12 बजे घटना स्थल रामनगर कलामंच के पास ग्राम टेकापार में सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था, कार्यक्रम के दौरान  गांव के खिलेश  चिल्ला रहा था, जिसे प्रार्थी सतीश कुमार यादव निवासी टेकापार द्वारा चिल्लाने से मना करने पर खिलेश पटेल व उसके साथी रोहन जोशी, और विधि से संघर्षरत बालक तीनों एक राय होकर जान से मारने की कोशिश की गई।  जिसे आज बालोद पुलिस ने पकड़ लिया ।

Post a Comment

0 Comments