Ticker

6/recent/ticker-posts

Jashpur: दुलदुला के नये तहसीलदार श्रीमती नीतू भगत ने कार्यभार ग्रहण किया तहसील समस्त स्टाप ने उनका आत्मीय स्वागत किया

दुलदुला के नये तहसीलदार श्रीमती नीतू भगत ने कार्यभार ग्रहण किया तहसील समस्त स्टाप ने उनका आत्मीय स्वागत किया


By.Nitish kumar 



तहसील दुलदुला में श्रीमती नीतू भगत ने तहसीलदार ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान श्री नेहरू सोनी उमाशंकर पटेल

राजस्व निरीक्षक श्री शशिभूषण मिश्रा, वरिष्ठ पटवारी मोहम्मद फारूख सहित न्यायालय के सभी स्टाफ, पटवारीगण उपस्थित थे। नव पदस्थ तहसीलदार श्रीमती नीतू भगत को श्री नेहरू सोनी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन ने सभी अधिकारी और  कर्मचारियों की ओर से गुलाब के फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया,श्रीमती भगत ने पटवारी और न्यायालीन लिपिकों की बैठक लेकर सभी स्टाफ का परिचय कराया प्राप्त कर न्यायालय के कामकाज की जानकारी ली । तहसीलदार श्रीमती नीतू भगत ने  तहसील न्यायालय के कानूनगो शाखा, नाजिर शाखा, दाण्डिक शाखा, जन्म-मृत्यु शाखा, रिकार्ड रूम, लोकसेवा केन्द्र सहित सभी शाखाओं के कक्षों का अवलोकन किया और विस्तार से  जानकारी प्राप्त की । विदित हो कि श्रीमती नीतू भगत, कुनकुरी से स्थानांतरित होकर दुलदुला आयीं है, वहीं श्री ओंकार बघेल, तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, दुलदुला आज नवीन पदस्थापना स्थल, मनोरा के लिए भारमुक्त हो गये।

Post a Comment

0 Comments