Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन नें बालोद जिले के समस्त कोतवालों के साथ मीटिंग आहूत की गयी.जिसमे जिले के 250 कोटवार उपस्थित रहे

लोकेशन बालोद 

संजय कुमार 


 आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन नें बालोद जिले के समस्त कोतवालों के साथ मीटिंग आहूत की गयी.जिसमे जिले के   250 कोटवार उपस्थित रहे



पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस.आर. भगत के द्वारा आगामी नगरीय निकाय तथा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले के समस्त कोटवारों का संयुक्त जिला कार्यालय बालोद के ऑडिटोरियम कक्ष में बैठक आहुत किया गया। पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस आर भगत  द्वारा कोटवारों को प्रदत्त अधिकार तथा कर्तव्य उनके महत्व के संबंध में  बताकर कोटवारों का मनोबल बढ़ाया गया। 


बालोद पुलिस द्वारा जिले के कोटवारों की चुनाव के संबंध में ली गई बैठक 

कोटवारों को क्षेत्र की हाल-चाल बताने नियमित रूप से थाने में हाजिर होने दी गई समझाइश। 


कोटवारों को आगामी नगरीय निकाय/त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव आदर्श आचार संहिता का पालन करने दी गई जानकारी। 


कोटवारों को सायबर अपराध से बचने, सायबर प्रहरी ग्रुप से जुड़ने तथा टोल फ्री नंबर 1930 का ग्रामीणों में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने दी गई जानकारी

Post a Comment

0 Comments