अजजा शासकीय सेवक विकास संघ दुर्गूकोंदल ने मनाया आंबेडकर जयंती
दुर्गूकोंदल। भारतीय निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी की 134 वीं जयंती पर दुर्गूकोंदल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अजजा शासकीय सेवक विकास संघ के सदस्यों ने सेजेस स्कूल प्रांगण में एक सभा का आयोजन कर डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाया। आम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शाला प्रबंधन एवं विकास समिति सेजेस दुर्गूकोंदल के अध्यक्ष श्री अशोक जैन ने कहा कि हमें डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी के जीवन आदर्शों तथा उनके द्वारा रचे गए संविधान में प्रदत्त अधिकारों को समझने के लिए शिक्षित बनना जरूरी है। इसलिए समाज में शिक्षा का व्यापक प्रचार- प्रसार कर जागरूकता फैलाना हम सबकी जिम्मेदारी है। अजजा शासकीय सेवक विकास संघ दुर्गूकोंदल के अध्यक्ष बाबूलाल कोमरे ने कहा कि डॉ. भीमराव आँबेडकर जी ने शिक्षा को आधार बनाकर ही देश को महान संविधान दिया है। बचपन से कष्टमय जीवन जीते हुए भी उन्होंने संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ा, और विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त की। अमेरिका, लंदन जैसे देशों में जाकर शिक्षा हासिल की। आज उनकी महानता को पूरी दुनिया याद करती है, यह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य बैजनाथ नरेटी ने कहा कि डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी ने छुआछूत,भेदभाव जैसी बुराईयों का सामना करते हुए भी इस देश के हर वर्ग, हर धर्म-सम्प्रदाय के लिए समान कानून बनाया। समानता व समाजवाद की भावना से ओतप्रोत भारतीय संविधान का निर्माण किया, हमें उनके इस महान योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। महिला कर्मचारी प्रकोष्ठ के सदस्य सरस्वती गायकवाड़ ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी ने हम महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार प्रदान किया है, यही कारण है कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपनी बात रख सकती हैं। इसलिए हमें उनके महान योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए। कार्यक्रम को रामचंद्र कल्लो ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य एसडी दास ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्राचार्य सेजेस अजयकुमार नेताम,ललित नरेटी, पंकज नरेटी,मुकेश बघेल,घेवरचंद मरकाम, ईशनंदन मंडावी,मैनू नेताम, प्रवीण दुग्गा, योगेश मरकाम,गजेन्द्रकुमार ठाकुर, राजबत्ती पोटाई, हेमलता नरेटी, राज नरेटी,नंदिनी दीवान, कमला नरेटी,संयोगिता नाग, धनिता मंडावी, सुनिता ध्रुव, भुनेश्वरी उयके, कन्यादेवी मरकाम, अनिता कोवाची, स्कूली बच्चे व सर्व समाज के लोग उपस्थित थे।
0 Comments