*ग्राम पंचायत बेलगहना में विकसित कृषि संकल्प अभियान सम्पन्न*
Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट....
बेलगहना कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलगहना में भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त प्रयास से विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि अनिल शुक्ला ने फसल चक्र अपनाने, ग्रीष्मकालीन धान न लगाने तथा वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण की अपील की। कृषि वैज्ञानिक पंकज मिंज ने बीज उपचार व रोग प्रबंधन की जानकारी दी।
आयुर्वेद चिकित्सक विजेता पाण्डेय द्वारा कैम्प लगाकर लोगों की चिकित्सकीय जाँच की गई तथा उचित दवाओं के बारे मे जानकारी दी गई, उद्यानिकी विकास विस्तार अधिकारी गुलशन साहू ने योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषकों को बीज का वितरण कराया एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भी किसानों को पशुधन विकास योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में सहायक संचालक क़ृषि अनिल शुक्ला, सरपंच ग्राम पंचायत बेलगहना तुलसीराम खुसरो, जनपद सदस्य प्रतिनिधि बेलगहना सचिन साहू, उप सरपंच अमित गुप्ता, क़ृषि विस्तार अधिकारी कौशल चंद्र शर्मा, आर के बोकड़े, उद्यानिकी विभाग से गुलशन साहू, आयुर्वेदिक चिकित्सक विजेता पाण्डेय, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पंचायत के पंचगण आसपास क्षेत्र के कृषक उपस्थित रहे कार्यक्रम संचालन कौशल चंद्र शर्मा ने किया।
0 Comments