Ticker

6/recent/ticker-posts

Belgahana: ग्राम पंचायत कुँवा में विकसित कृषि संकल्प अभियान सम्पन्न*

*ग्राम पंचायत कुँवा में विकसित कृषि संकल्प अभियान सम्पन्न*


Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट.....



तखतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कुँवा में भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त प्रयास से विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में उप संचालक कृषि  पी.डी. हथेश्वर ने फसल चक्र अपनाने, ग्रीष्मकालीन धान न लगाने तथा वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण की अपील की। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जयंत साहू ने बीज उपचार व रोग प्रबंधन की जानकारी दी, वहीं मांझी मैडम ने मृदा परीक्षण के महत्व को रेखांकित किया।


मत्स्य, उद्यानिकी, पशुपालन व बीमा विभाग के अधिकारियों ने भी किसानों को योजनाओं की जानकारी दी।


कार्यक्रम में अश्विन सतपाल, ज्योति कौशिक, जितेंद्र साहू एवं आशीष शर्मा की उपस्थिति रही। संचालन अशोक प्रसाद ने किया।

Post a Comment

0 Comments