Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: महेंद्रपुर सटेली में ठाकुरदाई से मन्नते मांग किसानों ने मनाई बिजली पर्व*

*महेंद्रपुर सटेली में  ठाकुरदाई से मन्नते मांग किसानों ने मनाई बिजली पर्व*


रिपोर्ट:कमल सिन्हा


 *लोगों को बांटा धान बीज किसान इस धान की बीज से अपने खेतों में बुवाई की शुरुआत करते हैं*



दुर्गूकोंदल 19 जून 2025 ।मानसून के नजदीक  आने पर ग्राम महेंद्रपुर सटेली  में गुरुवार को  बिजली पर्व मनाया गया। बिजली का मतलब धान का बीज वितरण से है। महेंद्रपुर सटेली  में हर साल मानसून के पूर्व अच्छे फसल की कामना के साथ  ठाकुरदाई की पूजा अर्चना की जाती है।सभी किसान यहां पहुंचते हैं। ग्राम गायता दयाराम नरेटी  द्वारा पूजा अर्चना के बाद समस्त किसानों को धान का बीज दिया गया। किसान इस धान की बीज से अपने खेतों में बुवाई की शुरुआत करते हैं। दयाराम नरेटी  ने बताया यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। इस बिजली पर्व में ग्राम गायता के साथ सभी किसान ठाकुरदाई के पास पहुंचे हैं और सभी मन्नतें मांगते हैं कि आने वाले धान का फसल अच्छा हो। इसके लिए किसान ठाकुरदाई में तेल-हल्दी, फूल-चावल, लाली आदि अर्पण करते हैं। इसके बाद ग्राम के गायता के हाथों सभी किसानों को पलाश के तीन पत्ते में थोड़ा-थोड़ा धान का बीज दिया जाता है। इससे किसान अपने खेतों में धान का बुवाई की शुरुआत करते है। जब धान फसल पक कर तैयार हो जाता है तब फिर से ठाकुरदाई के पास पहुंचकर गायता किसान नए फसल का अर्पण करने के बादनवाखाई मनाते हैं। इस मौके पर नाथूराम नरेटी, शन्नूराम नरेटी, शंकर नरेटी, लखन नरेटी, रमसू नरेटी, देवलाल नरेटी,एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments