Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: सरपंच हरिषा मंडावी ने ग्राम बरगांव में पानी का टैंक लगवाया*

*सरपंच हरिषा मंडावी ने ग्राम बरगांव में पानी का टैंक लगवाया*

रिपोर्ट: कमल सिन्हा 



दुर्गूकोंदल 19 जून 2025 । ग्राम पंचायत हाटकोंदल के सरपंच हरिषा  मंडावी  ने गुरुवार को ग्राम बरगांव में  लोगों की सुविधा के लिए पानी का टैंक लगवाया। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत  की ओर से ग्राम बरगांव  में सप्लाई वाटर के तहत नल लगाया है। जहां से लोग पीने का पानी लेते हैं। लेकिन अब यहां टैंक लगाये जाने से लोग उक्त टैंक में पानी का स्टोर करेंगे। वहीं समयानुसार अपने खपत के अनुसार पानी लेंगे। जिससे  लोगों को पीने का पानी के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।ग्रामीणों द्वारा गांव  में पानी का टंकी लगाये जाने के बाद लोगों ने  सरपंच हरिषा  मंडावी  के प्रति आभार भी जताया। मौके पर बलीराम गोटी,सुधीर, श्यामू मंडावी, नरेंद्र लक्ष्मी रावटे, राऊराम,गोलू देवेंद्र यादव सहित ग्रामीण शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments