*हाथों में तिरंगा और मन में जोश के साथ निकाली तिरंगा बाईक रैली*
दुर्गूकोंदल ।घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत राऊरवाही
गुरुवार को तिरंगा बाईक रैली निकाली गई।जिसमें आश्रित ग्राम राऊरवाही, महेंद्रपुर,सटेली के बाईक सवार युवक बड़ी संख्या में हाथों में तिरंगा तथा मन में जोश और उत्साह के साथ तिरंगा बाईक रैली में शामिल हुए। गांव की विभिन्न गलियों से गुजरते हुए भारत माता की जय व वन्देमातरम की जोश भरी जयकारे साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।रैली की अगुवाई कर रहे जनपद सदस्य पीलम नरेटी ने यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा हमें अपनी आने वाली पीढ़ी और युवाओं को आजादी का महत्व बताना चाहिए। पूरा देश आजादी का अमृत काल मना रहा है। उन्होंने कहा यह तिरंगा हमारे देश के मान, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। हम सभी को इस झंडे को किसी भी कीमत पर झुकने नहीं देना चाहिए। हमें अपने देश के उन जवानों और शहीदों को भी नमन करना चाहिए, जो सजगता के साथ सीमा पर डटे हैं। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। हमें इस तिरंगे झंडे और अपने देश की पहचान को हमेशा ऊंचा रखना है। क्योंकि राष्ट्रीय हित से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।इस मौके पर सरपंच बलराम टेपरिया, नरेश कोमरा,भारत निषाद,कृष्णा पटेल,मनीष नरेटी,रविंद्र जैन व अन्य इस यात्रा में शामिल हुए।
0 Comments