*दुर्गूकोंदल के एकलव्य विद्यालय ने संभाग स्तर पर लहराया परचम, छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान*
उद्भव 2025: दुर्गूकोंदल के एकलव्य विद्यालय के छात्रों ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बनाई जगह
*दुर्गूकोंदल।* राष्ट्रीय सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्सव _उद्भव 2025_ के तहत 25 अगस्त को कांकेर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, दुर्गूकोंदल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर कई छात्र-छात्राओं ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की।
*जूनियर लेवल:*
- _अंग्रेजी भाषण_: 8वीं कक्षा के *चंद्रप्रकाश*।
- _हिंदी आदिवासी लोककथा प्रस्तुति_: 8वीं कक्षा की *वामिनी कुंजाम*।
- _अंग्रेजी आदिवासी लोककथा प्रस्तुति_: 8वीं कक्षा की *तृप्ति पुसारिया*।
- _अंग्रेजी कविता_: 7वीं कक्षा की *जीविका सलाम*।
*सीनियर लेवल:*
- _अंग्रेजी स्पेल बी_: 11वीं कक्षा की *पुष्पा ठाकुर*।
- _हिंदी वाद-विवाद_: 11वीं कक्षा की *तनुजा*।
- _क्लासिकल डांस_: 11वीं कक्षा की *तमन्ना*।
- _अंग्रेजी भाषण_: 11वीं कक्षा के *छबीला आमले*।
विद्यालय के प्राचार्य श्री बैजनाथ नरेटी और शिक्षकों ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
0 Comments