Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन,विद्यार्थयों ने दिखाई प्रतिभा*

*सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा  विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन,विद्यार्थयों ने दिखाई प्रतिभा*



दुर्गूकोदल । विकास खंड दुर्गुकोंदल अंतर्गत आने वाले शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल और हाई स्कूल के  विद्यार्थियो के लिए सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद,जिला परियोजना समन्वयक रवि मिश्रा,खंड शिक्षा अधिकारी एस पी कोसरे,सहायक खंड शिक्षा अधिकारी अंजलि मंडावी ही निर्देशन में दिनांक 28/08/2025 को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में 16 संस्था के विद्यार्थी सम्मिलित हुए।वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नीतीश कुमार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़े,द्वितीय स्थान पर करिश्मा कोमरे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेडो तृतीय स्थान पर कुमारी प्रतिज्ञा जैन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमाकड़ा रहा।सांत्वना पुरस्कार में रुद्र देव प्रताप कोमरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेडो, कु दानी यादव शासकीय कन्या हाई स्कूल दुर्गूकोंदल को सफलता मिली।समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को लेकर वाद  विवाद प्रतियोगिता के बाद जागरूकता के संबंध में जानकारी देते हुए सहायक खंड शिक्षा अधिकारी अंजलि मंडावी ने कहा कि सुरक्षा जीवन रक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है, जिसमें सड़कों पर यातायात को सुरक्षित बनाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हम सावधानी बरते।सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की जान बचाने में मदद करती है।सड़क सुरक्षा उपायों को अपनाकर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और सड़कों पर यातायात को सुरक्षित बनाया जा सकता है।कार्यक्रम पर विस्तार से जानकारी देते हुए प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेडो हेमंत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना और कार में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है।सड़कों पर गति सीमा का पालन करना आवश्यक है ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना आवश्यक है, लाल बत्ती पर रुकना और हरी बत्ती पर चलना चाहिए। सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए और अन्य वाहनों और पैदल यात्रियों का ध्यान रखना चाहिए।सड़क सुरक्षा उपायों को अपनाकर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।सड़क सुरक्षा जीवन की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की जान बचाने में मदद करती है।खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आप विद्यार्थी हमारे विकास खंड सबसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी में से है आपको शैक्षणिक गतिविधि के साथ सभी अन्य गतिविधि में सम्मिलित होकर अपने सोचने समझने की शक्ति में वृद्धि करना है।वाद विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्य प्राचार्य हेमंत कुमार श्रीवास्तव,श्रीमती बंगोमा चक्रवर्ती व्याख्याता सेजस दुर्गुकोंदल,दिग्विजय सलामे व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल डांगरा,नीतीश साहू व्याख्याता कन्या हाई स्कूल दुर्गुकोंदल,सोनिया चौधरी सहायक शिक्षक   दुर्गुकोंडल रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहतर श्याम सिंह नेगी,राकेश सोनवानी व्याख्याता हाई स्कूल डांगरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments