Ticker

6/recent/ticker-posts

Sakti: सक्ति :- ग्राम पंचायत नंदेली, बोइरडीह टेमर फाटक कि सड़क या दलदल? हर रोज कीचड़ पार कर शहर पहुंचते है लोग, प्रशासन बेखबर*

*सक्ति :- ग्राम पंचायत नंदेली, बोइरडीह टेमर फाटक कि सड़क या दलदल? हर रोज कीचड़ पार कर शहर पहुंचते है लोग, प्रशासन बेखबर*




 सक्ति :-  ग्राम पंचायत नंदेली, बोइरडीह से टेमर फाटक बाईपास रोड  गाँव की मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण बारिश के दिनों में सड़क खराब हो जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी हाल ही में ठेकेदार द्वारा नंदेली रोड से जुड़े नगरपालिका वार्ड 10 में मुख्य सड़क के एक साइड को जे सी बी द्वारा खोद कर पाईप बिछाया गया है, जिसको सुधारा नही गया है, जिससे सड़क और भी खराब हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतें हो रही है, ये छोटी सड़क है, ग्राम पंचायत नंदेली, बोइरडीह से टेमर फाटक बाईपास रोड में बड़े-बड़े गोदाम है, जिसमें रोज 10-12 पहिया वाहनों के चलने से भारी ओवर लोड के कारण सड़क में बड़े-बड़े गड्डे, बन गये है।


                                      जिसमें बारिश का पानी इकट्ठा हो जाता है। इससे सड़क पर लोंगो का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। अत्यंत दुःख की बात है कि जिला सक्ती से ही जुड़ा (लगा) हुआ गांव में इस तरह की लापरवाही हो रही है और इस ओर न तो जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है, और न ही किसी भी प्रकार की कार्यवाही की जा रही है। बस कार्य को पूरा करने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है, जिसका खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। बड़ी दूर्घटना होने व बच्चे स्कूल जाते समय साईड नही मिलने के कारण गीर जाते है। उस स्थिति में अगर कोई बड़ी दुर्घटना होती है, तो इसके जवाबदार शासन प्रसाशन जिम्मेदार है।


                                यह कि उपरोक्त मार्ग लगभग 10 से 12 वर्ष हो चुके है, इसका निर्माण अथवा जीर्णोद्वार कभी भी नहीं किया गया है। आम जतना में आक्रोश व्याप्त है। यदि उपरोक्त रोड का निर्माण शासन, प्रशासन द्वारा नहीं किया जाता है तो ग्राम पंचायत नंदेली के ग्रामीण जन उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे जिसकी समस्त जवाबदारी शासन, प्रशासन की होगी!


CG Vision tv न्यूज

जितेन्द्र पटेल ( ब्लॉक रिपोर्टर सक्ति)

Post a Comment

0 Comments