Ticker

6/recent/ticker-posts

*अरपा मैया को मिला नया जीवन: पेंड्रा उद्गम स्थल संरक्षण हेतु 12.53 करोड़ की स्वीकृति!*





Cgvtv संवाददाता की रिपोर्ट.....


बिलासपुर/पेंड्रा। कभी जीवनदायिनी तो कभी उपेक्षा की शिकार बनी अरपा मैया अब फिर से अपने उद्गम स्थल से जीवनधारा बहाने को तैयार है। छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंड्रा स्थित अरपा नदी उद्गम स्थल के संरक्षण व विकास के लिए 12.53 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत कर दी है।


पहले 7.88 करोड़ मिले थे, अब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अतिरिक्त 12.53 करोड़ की सौगात देकर अरपा बचाओ आंदोलनकारियों का सपना साकार कर दिया।


    यह फैसला न सिर्फ नदी को पुनर्जीवन देगा, बल्कि पेंड्रा को पर्यटन नक्शे पर चमकाने का काम करेगा।


संघर्ष और संकल्प का नतीजा

अरपा बचाओ संघर्ष समिति और बिलासा कला मंच से जुड़े नदीप्रेमियों का कहना है कि यह जीत वर्षों के संघर्ष और उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का परिणाम है। संयोजक अक्षय नामदेव, डॉ. सोमनाथ यादव और अन्य सदस्यों ने इसे “जनता और संस्कृति की ऐतिहासिक विजय” बताया।


संस्कृति और रोजगार का संगम

यहां संरक्षण कार्यों के बाद न केवल जलस्रोत सुरक्षित होगा, बल्कि क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पर्यटन और रोजगार की नई लहर दौड़ेगी। स्थानीय समाजसेवियों और आदिवासी नेताओं ने कहा – “अरपा हमारे क्षेत्र की आत्मा है, इसका संरक्षण हमारी अगली पीढ़ियों को गर्व दिलाएगा।”


जनता की जुबानी

बिलासा कला मंच के अध्यक्ष महेश श्रीवास और साथी कलाकारों ने कहा – “यह निर्णय अरपा मैया की धरोहर को सुरक्षित और भव्य स्वरूप देगा, आने वाली पीढ़ियाँ हमें धन्यवाद कहेंगी।”


    कुल मिलाकर, यह फैसला सिर्फ एक नदी के उद्गम को पुनर्जीवित करने का नहीं, बल्कि पूरे इलाके के सामाजिक-सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल है।



Post a Comment

0 Comments