Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajnandgaon: मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ क्वांर नवरात्रि मेला में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों ड्यूटी में तैनात।

 मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ क्वांर नवरात्रि मेला में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों ड्यूटी में तैनात।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  मोहित गर्ग के निर्देशन में क्वांर नवरात्रि पर्व डोंगरगढ़ मेला ड्यूटी में तैनात जवानों को ब्रीफ कर किया गया ड्यूटी वितरण।

 अगले 9 दिन तक अंजोरा बाईपास से डोंगरगढ़ मेला स्थल तक संभालेंगे ट्रैफिक सुरक्षा व्यवस्था।

डोंगरगढ़ मेला दर्शनार्थियों के सुरक्षा व्यवस्थ में - 20 चारपहिया वाहन पेट्रोलिंग, 15 मोटरसायकल पेट्रोलिंग पार्टी, 15 पैदल पेट्रोलिंग पार्टी तैनात।

मेला ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था में कुल 300 बल तैनात।

डोंगरगढ़ में यात्रियों के लिए 10 जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है

 नीचे मंदिर से उपर मंदिर तक एवं विभिन्न चौक चौराहों में फिक्स पिकेट बल तैनात किया गया है।




यात्रियों को सुचारू रूप से दर्शन कराने एवं सुरक्षा प्रदान करने हेतु - 1- ऊपर मंदिर गर्भगृह, 2- रोपवे नीचे एवं ऊपर, 3- ऊपर मंदिर से नीचे तक सीढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था, 4- क्षीरपानी  में प्रवेश द्वारा से ड्रापगेट एवं रोपवे तक, 5- गोताखोर पार्टी, 6- बुढादेव मंदिर सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ क्षीरपानी में पुलिस कन्ट्रोल रूम बनाया गया है।

  दिनांक 22.09.2025 से 01.10.2025 तक मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ क्वांर नवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। इस दौरान डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु श्रद्वालुगण लाखों की संख्या में आने की संभावना है। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं सम्पूर्ण नवरात्रि पर्व को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग जिलों का बल बुलाया गया है जिसमें पुलिस जिला बल, सीएएफ, होम गार्ड, यातायात पुलिस शामिल हैं। सम्पूर्ण मेला व्यवस्था को 04 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें लगभग 1000 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का ड्यूटी लगाया गया है, जिसे क्षीरपानी परिसर में गायत्री सिंह, सेनानी 07वीं वाहिनी छसबल भिलाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स)  मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एमएमसी श्री देवचरण पटेल द्वारा मेला ड्यूटी पर लगे बल को ब्रीफ कर ड्यूटी वितरण किया गया। यातायात पुलिस द्वारा अंजोरा बाईपास से रामदरबार, सुकुलदैहान, मुसरा होते हुए डोंगरगढ़ तक पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह बैरिकेट व पुलिस जवान तैनात किया गया है। उपर मां बम्लेश्वरी मंदिर से निचे मां बम्लेश्वरी मंदिर तक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार का परेशानियों का सामना न करना पड़े।

  इस अवसर पर  गायत्री सिंह, सेनानी 07वीं वाहिनी छसबल भिलाई, अति0पु0अधी0 (ऑप्स) राज0 मुकेश ठाकुर, राहुल देव शर्मा, अति0पु0अधी0 राज0,  देवचरण पटेल, अति0पु0अधी0 एमएमसी, चिराग जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर,  गोपीचंद मेश्राम, उपुअ रामानुजगंज, आशीष बंछोर, अति0पु0अधी0 अंतागढ़ कांकेर,  तनुप्रिया ठाकुर, उ0पु0अ0 अजाक राजनांदगांव, दिलीप सिसोदिया, पु0अ0अ0 डोंगरगांव,  प्रशांत सिंह पैकरा, उ0पु0अ0 एमएमसी, रमेश चंद्रा, उ0पु0अ0 केसीजी,  संतोष झारिया, सहायक सेनानी, 03रीं वाहिनी, छसबल अमलेश्वर,  संदीप मारे, सहायक सेनानी,  प्रथम वाहिनीं, छसबल भिलाई, सुश्री उषा सोंधिया, उप पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा,  अजय शंकर त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक, महासमुंद,  नरेन्द्र पुजारी, उप पुलिस अधीक्षक, सूरजपुर,  भरत लाल धु्रव, सहायक सेनानी, 08वीं वाहिनी, छसबल राजनांदगांव, भोगीलाल भोई, सहायक सेनानी, 8वीं वाहिनी, छसबल राजनांदगांव, मनोज कुमार गुप्त, सहायक सेनानी, 17वीं वाहिनी, छसबल कबीरधाम,  हरविंदर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, मुंगेली,  विवेक शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर, राजेश झा, उप पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा अशीष कुंजाम पु0अ0अ0 डोंगरगढ़ एवं जिले एवं अन्य जिले से आये अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

Post a Comment

0 Comments