Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: जिला सेन समाज बालोद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

 लोकेशन बालोद 

संजय कुमार 

जिला सेन समाज बालोद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय


बालोद। बंजारी धाम जुगेरा में आयोजित जिला सेन समाज बालोद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पुनित सेन के मुख्य आतिथ्य और जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक की अध्यक्षता में समाजहित में कई अहम निर्णय लिए गए।


बैठक में बुजुर्ग सक्रिय सदस्यों को मार्गदर्शक मंडल में शामिल करने, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, सैलून संघ व चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय सम्मेलन कर पदाधिकारियों का मनोनयन करने का प्रस्ताव पारित हुआ।



जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से उमेश सेन बालोद को सोशल मीडिया प्रभारी, उमेंद्र कौशिक तरौद को अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, टेटकु राम सेन माहुद को प्रदेश प्रतिनिधि तथा सोनू सेन बालोद को समाजसेवक के रूप में मनोनीत किया।


बैठक में बालोद जिला मुख्यालय में 20 लाख की लागत से बनने वाले सर्वसुविधायुक्त सेन भवन के निर्माण का प्रस्ताव भी पारित हुआ। इसके निर्माण की जिम्मेदारी जिला ब्लॉक इकाई और सैलून संघ की निगरानी में होगी।


इसके अलावा, जल्द ही जिले के सभी आठों ब्लॉकों में पदाधिकारी चुनाव कराने और पेंडिंग आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु प्रक्रिया तय करने का निर्णय लिया गया।


जिलाध्यक्ष ने समाज की पुरानी रुढ़िवादी परंपराओं को समाप्त करने की बात कही, जैसे – विधवा माताओं को संस्कार कार्यक्रमों से अलग रखने की परंपरा। साथ ही नाई सेन समाज के पैतृक धंधों पर अन्य समाज के लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर प्रदेश स्तर पर ठोस निर्णय लेने का आश्वासन दिया।


यह जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी उमेश सेन बालोद ने दी।

Post a Comment

0 Comments