Ticker

6/recent/ticker-posts

*बेलगहना के युवा आर्यन सोनी ने दिल्ली विश्वविद्यालय में रचा इतिहास, बने देशबंधु कॉलेज अध्यक्ष

 



Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट...


बेलगहना। छोटे से कस्बे बेलगहना के होनहार युवा आर्यन सोनी (कान्हा) ने राजधानी दिल्ली में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाते हुए बड़ा मुकाम हासिल किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध देशबंधु कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में उन्होंने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की।



आर्यन सोनी ने चुनावी मुकाबले में तीन दावेदारों को पछाड़ते हुए 56 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे बेलगहना क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।



आर्यन, बेलगहना निवासी निशांत सोनी के पुत्र हैं। उनकी जीत की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आर्यन को शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


बेलगहना प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला ने कहा —“छोटे से कस्बे से निकलकर राजधानी जैसे बड़े मंच पर यह सफलता यह साबित करती है कि मेहनत और लगन से हर ऊँचाई हासिल की जा सकती है।”


राम प्रताप सिंह ने कहा आर्यन की यह उपलब्धि बेलगहना क्षेत्र के लिए न केवल सम्मान की बात है, बल्कि छात्र राजनीति में युवाओं के बढ़ते नेतृत्व की एक नई मिसाल भी है।

Post a Comment

0 Comments