Ticker

6/recent/ticker-posts

Gariyaband / Debvog: सर्व आदिवासी समाज ने कांदाडोंगर मंडी प्रांगण में मनाया नवाखाई सम्मेलन*

 *सर्व आदिवासी समाज ने कांदाडोंगर मंडी प्रांगण में मनाया नवाखाई सम्मेलन*



देवभोग:– आज देवभोग मंडी प्रांगण में सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग द्वारा नवाखाई सम्मेलन का आयोजन रखा गया था कार्यक्रम की शुरुआत बूढ़ादेव,पेन शक्ति की पूजा अर्चना करके की गई पश्चात एक तीर एक कमान सर्व आदिवासी एक समान का नारा लगाया गया आए हुए समाज के वरिष्ठ अतिथियों का पिला चांवल और साफा के साथ स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की गतिविधि आगे बढ़ाकर क्षेत्रीय तरीके से कोरिई पत्ता में चिवड़ा गुड़ का प्रसाद सभी लोग एक साथ बैठकर नवान्न भक्षण किया साथ ही सबके मनोरंजन के लिए आदिवासी पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन रखा गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज प्रमुख के रूप में बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व विधायक,राजगोंड समाज के सभापति डमरूधर पुजारी, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, लोकेश्वरी नेताम, जनपद अध्यक्ष मैनपुर मोहना नेताम, गोंडवाना गोंड महासभा महासचिव लोकेंद्र कोमर्रा,दयाराम मांझी जिलाध्यक्ष गोंडवाना संघ, अमलीपदर सरपंच हेमो बाई नागेश, धरनिदोड़ा सरपंच विजय मरकाम, सरपंच संघ अध्यक्ष मैनपुर हलमन ध्रुवा, भूंजिया समाज प्रमुख टीकम नागवंशी,तुलसी मरकाम,अमर ध्रुव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के लोग एवं युवा प्रभाग महिला पुरूष बच्चे भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

मंच का संचालन कमलेश मांझी एवं आभार व्यक्त युवा प्रभाग के अध्यक्ष भोले मांझी ने किया।

Post a Comment

0 Comments