*गायता जोहरनी कार्यक्रम में शामिल हुए 141 गावों के समाज प्रमुख*
*पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा बोले,नवाखाई आदिवासी समाज की गौरवशाली परम्परा*
दुर्गूकोंदल।विकासखंड दुर्गूकोंदल में गोंडवाना समाज समन्वय समिति के तत्वधान में विकासखंड स्तरीय गायता जोहारनी का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें ब्लॉक दुर्गूकोंदल के 141 गांव के गायता, पटेल, समाज प्रमुखों की उपस्थिति में बूढ़ादेव की पूजा अर्चना कर गायता जोहरनी कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सभी समाज प्रमुख, गायता पटेलों का पीला चावल से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोंडी धर्माचार्य शेरसिंह आचला ने कहा नवाखाई हमारी प्राचीन परंपरा से चलती आ रही है, हम अपने पूर्वजों को देव और देवी मानने वाले लोग हैं, जिन रीति रिवाजों में हमारे पूर्वज चले हैं। इसी परंपरा रीति-रिवाज को हम चला रहे हैं। कड़ी मेहनत से खेती किसानी करते हैं, इससे मिली उपज को अपने मंडा देव, ठाकुरदेव, शीतला माता, घरों के डोकरा देव, घर माता को अर्पण करते हैं। उसके हम सभी खाने की शुरुआत करते हैं। धान बाल के बाल व नये अनाज को सबसे पहले अपने मंडा देव को चढ़ाते हैं। इस बात गांवों बाल और नवा खाई त्यौहार मनाते हैं। हमारी यह परंपरा सर्वोच्च परंपरा है। पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा ने कहा कि हम गौरवशाली हैं, कि हमारे देवस्वरूप पूर्वजों को नये अन्न भेंट करते हैं, फिर खुद नये अन्न ग्रहण करते हैं। यह परंपरा आदिवासी, मूलनिवासी समाज में देखने को मिलेगी। मंडा में गायता पेनो, गांव में गायता और घर परिवार में सिरहा बैगा, प्रमुख सियान यह परंपरा की अगुवाई करते हैं। प्राचीन समय से यह नवाखाई पर्व चलती आ रही है। यह परंपरा सदैव जीवित रहे और हमारे साथ साथ हमारे भावी पीढ़ी भी नवा खाई परंपरा को जाने समझे और निर्वहन करे। इस अवसर पर गोंड़ समाज ब्लॉक अध्यक्ष झाड़ूराम उयका, गोंड़ समाज उपाध्यक्ष रामचंद्र कल्लो, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर नेताम, जगत दुग्गा, बैजनाथ नरेटी, रमेश दुग्गा, नेमालाल कोमरा, सुकलाल नाग, जागेश्वर कोमरा, मन्नू गढ़िया, कंकाल सिँह हिड़को, समस्त उपस्थिति गोडवाना समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बिदेसिह कल्लो,देवेंद्र टेकाम, देवलाल नरेटी, पीलम नरेटी, विकास राजु नायक, शकुंतला नरेटी, तुलसी मतलामी, मुकेश गावड़े, प्रेम पुड़ो, रजलाल आचला, कुबेर दर्रो, रामप्रसाद पुंगाटी, सहित ब्लॉक इकाई दुर्गूकोंदल के युवा वर्ग महिला वर्ग सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए।

0 Comments