Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal / Raipur: रायपुर में लोक कला और साहित्य का महाकुंभ,राष्ट्रीय सम्मान से विभूतियों का सम्मान*

*रायपुर में लोक कला और साहित्य का महाकुंभ,राष्ट्रीय सम्मान से विभूतियों का सम्मान*


*लोक कला, साहित्य पर वैचारिक संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह संपन्न*







दुर्गूकोंदल/रायपुर ।शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ संबद्ध धरोहर हमारे गौरव के तत्वावधान में 01 सितंबर को रायपुर स्थित वृंदावन सभाकक्ष में लोक कला, साहित्य पर वैचारिक संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम में बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव जी के मुख्य आतिथ्य तथा नवीन अग्रवाल अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्षता, श्रीमती सकुन्तला ढिलेन्द्र सेन अध्यक्ष जनपद पंचायत धरसीवां, दिनेश खुटे उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धरसीवां, श्रीमती सविता चंद्राकर सभापति उद्योग एवं सहकारिता समिति जिला पंचायत रायपुर, श्रीमती चंद्रकला ध्रुव सभापति जिला पंचायत रायपुर के अतिविशिष्ट आतिथ्य एवं पद्मश्री अनुप रंजन पाण्डेय, पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर जी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात् गौकरण मानिकपुरी द्वारा राजगीत अरपा पैरी के धार की सुमधुर गीत से कार्यक्रम का आगाज किया गया।

अतिथियों के स्वागत पश्चात शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं धरोहर हमारे गौरव के प्रधान संपादक डॉ मन्नूलाल चेलक द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। उसके बाद शिक्षक व साहित्यकार डॉ शिवकुमार श्रीवास ने कार्यक्रम के संबंध में प्रकाश डाला। अतिथियों के आशीर्वचन के बाद देशभर के कोने -कोने से आए शिक्षाविद, साहित्यकार, कलाकार, चिकित्सक, कृषक, मातृशक्ति एवं पत्रकार साथियों को उनके साहित्यिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक अनुराग एवं समाज सेवा के प्रति सक्रियता को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया गया।

*शिखर साहित्य सम्मान*- राजेश पाण्डेय पोस्ट मास्टर मल्हार बिलासपुर, कौशिक मुनि त्रिपाठी प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लाहोद बलौदा बाजार,सुबिया फैसल मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर, जगदीश प्रसाद गबेल सहायक शिक्षक खैरा सक्ती, डॉ नीरामणी श्रीवास नियति प्रधान पाठक कसडोल बलौदा बाजार, डॉ शिवकुमार श्रीवास शिक्षक कोसमसरा कसडोल बलौदा बाजार, धनेश्वरी मानिकपुरी फार्मासिस्ट गरियाबंद, जलेश्वरी वस्त्रकार बिलासपुर, डॉ सोनल शर्मा रायपुर, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग।

*छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान*-अरूण मेहर सरिया सक्ती, डॉ बोधीराम साहू प्रधान पाठक सुकली जांजगीर चांपा, डॉ उत्तम कुमार देवांगन चिकित्सक भिंभौरी बेमेतरा,एस एन गुप्ता मल्हार बिलासपुर, चंद्रिका सिंह जरगापारा सूरजपुर, मनोज कुमार साहू शिक्षक सिंघारी बलौदा बाजार,देवसिंह बंजारे शिक्षक बिलासपुर, रंजीत लाल चक्रधारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लोक कलाकार कल्याण संघ महासमुंद, शिवकुमारी पटेल डमरू बलौदा बाजार, नूतन साहू पाण्डुका गरियाबंद, संतोष डहरिया रायपुर,पुनूराम प्रधान व्याख्याता लालगांव मरकाटोला कांकेर, रेवती नंदन पटेल सक्ती,दैयमती बघेल कोण्डागांव,चेता बंजारे जिला अध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ मालखरौदा सक्ती, जितेन्द्र कुमार साहू शिक्षक राजिम गरियाबंद, गौकरण मानिकपुरी लोक कलाकार गरियाबंद,सेवक ठाकुर कलाकार छुरा गरियाबंद,गंगू सिंह सिदार समाजसेवी सक्ती अदिति कश्यप महिला कृषक कबीरधाम, डॉ जयंती लाल बी बारीस सहायक प्राध्यापक वापी डांग गुजरात, मनोज कुमार महिलांगे व्याख्याता बेलतरा बिलासपुर,प्रो विजय मिर्चे बागबाहरा महासमुंद,जोहन दास मानिकपुरी सारवंडी कांकेर,कन्हेर सिंह गार्डी पीडब्ल्यूडी नारायणपुर हुए सम्मानित।

*शिक्षक रत्न सम्मान*- प्रो नियाज अहमद अन्सारी सहायक प्राध्यापक उमरिया मध्य प्रदेश, सुन्दर लाल नाग शिक्षक लालसुहनार नारायणपुर, दिनेश कुमार भारती सहायक शिक्षक धुर्वाकारी मस्तूरी बिलासपुर, प्रियंका बाजपेयी शिक्षक एलबी कवर्धा कबीरधाम, हेमलता शर्मा प्रधान पाठक देवरी कवर्धा कबीरधाम, त्रिलोचन पटेल सेनि व्याख्याता सरिया सारंगढ़ बिलाईगढ, वेदिका बंजारे माना रायपुर, डॉ सरोज साव व्याख्याता पिथौरा महासमुंद, रामकुमार कुंजाम व्याख्याता जरौद सिमगा बलौदाबाजार, हरिश्चंद्र साहू प्रशिक्षण अधिकारी जांजगीर चांपा, प्यारे लाल यादव प्रधान पाठक मुढ़ीपार कसडोल बलौदा बाजार,लक्षवीर बांधे प्रभारी प्रधान पाठक चंडी अभनपुर रायपुर, डॉ मानिकदास मानिकपुरी चेयरमैन आईटीआई मोपका बिलासपुर, सरस्वती राघव शिक्षक दोंदेखुर्द रायपुर 

*शहीद गैंदसिंह नायक सम्मान*- प्रदीप कोमरा छिंदगांव कांकेर सम्मानित।

*शिखर कला रत्न सम्मान*- कुंवर दास सोनवानी फरहदा मुंगेली, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता मुरडोंगरी कांकेर, मंजूलता मेरसा व्याख्याता सल्का नवागांव कोटा बिलासपुर, पं श्रीप्रकाश तिवारी सहायक प्राध्यापक कोटा बिलासपुर, राजकुमार कोर्राम कोण्डागांव, रूखमणी दीवान मगरलोड धमतरी, आरती ठाकुर शिक्षक पांडातराई कबीरधाम, संतोष कुमार पैकरा हटौद कसडोल बलौदा बाजार,प्रा सुनिल मारूति  भोईर शिक्षक रत्नागिरी महाराष्ट्र, कांति मौर्य राजनांदगांव, तीजराम बघेल बिलासपुर 

*भारत भूषण सम्मान*- प्रीति भारती पूर्णिया बिहार,तेज नारायण राय सहायक अध्यापक कोल्होडिया दुमका झारखंड, नरेन्द्र लाल देवदास शिक्षक नवापारा बलौदा बाजार, ईश्वर तारक चिकित्सक रायपुर, श्याम लाल कैवर्त्य सहायक शिक्षक कोसमसरा कसडोल बलौदा बाजार,मुरीत राम श्रीवास प्रधान पाठक असनींद कसडोल बलौदा बाजार,ईश्वरी प्रसाद धृतलहरे प्रधान पाठक बैजी बेमेतरा 

*डॉ बाबासाहेब आंबेडकर सम्मान*- गन्नू राम यादव चिकित्सक कारी लवन बलौदा बाजार, संतरा सिंह चिकनी ओड़गी सूरजपुर, नमिता विश्वकर्मा कोण्डागांव, तुलेश्वर धृतलहरे सेंदर फिंगेश्वर गरियाबंद, छेदीलाल साहू सेनि शिक्षक कोसमसरा कसडोल बलौदा बाजार आदि।

*धरोहर हमारे गौरव सम्मान*- निजाम दीवान कन्हारपुरिहा बागबाहरा महासमुंद,अमीर राजा बंजारे प्रदेश मीडिया प्रभारी संपादक 24 आज तक लाइव न्यूज सक्ती, गंगा बाई मानिकपुरी मगरलोड धमतरी आदि।

*शिखर क्रीड़ा रत्न सम्मान*- युगेश्वर पटेल योग शिक्षक कारी लवन बलौदा बाजार, वैष्णवी रंगारी योगा चैंपियन  राजनांदगांव, डॉ मो अकील मो इरफान शेख सेनि खेल प्रमुख यवतमाल महाराष्ट्र, चांदनी चतुर्वेदी कराते खिलाड़ी महासमुंद, जानिया चतुर्वेदी कराते खिलाड़ी महासमुंद।तुलेश्वर धृतलहरे एवं साथी ने गीत प्रस्तुत कर लोगों को समा बांधे रखा वहीं गंगा बाई मानिकपुरी ने पण्डवानी के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया तथा देवसिंह बंजारे ने सुमधुर स्वर में छत्तीसगढ़ी गीत सुनाया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो विजय मिर्चे ने किया अंत में शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के महासचिव कुंवर अमृतांशु मुन्ना चेलक ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा किए।इस भव्य कार्यक्रम में उदय मधुकर,योम प्रकाश लहरे,नीतू चेलक,नेमनाथ साहू, लक्ष्मी साहू,शशि माहेश्वरी,किरन वर्मा, राजनंदिनी आयुषी मुन्ना चेलक,धीया माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments