Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: थानाबोड़ी के वामन कुमार ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन*

 *थानाबोड़ी के वामन कुमार ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन*


दुर्गूकोंदल/नरहरपुर।विकासखण्ड नरहरपुर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थानाबोड़ी के छात्र वामन कुमार निषाद ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वामन ने जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बॉक्सिंग खेल में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की थी। इसके बाद राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अपने हौसले और हुनर का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।वामन की इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक बालकृष्ण साहू के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि वामन ने निरंतर कठिन अभ्यास और अनुशासन के साथ खुद को तैयार किया, जिसका परिणाम आज पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बना है।

विद्यालय परिवार ने वामन की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री रामकमल सुकदेवे, व्याख्याता श्री प्रफुल्ल कुमार पटेल, श्री जगदीश प्रसाद मौर्य, योगेश्वर कुमार साहू, वेदप्रकाश कश्यप, हेमन्त कुमार मण्डावी, श्रीमति नीतू दरों, ओम प्रकाश नेताम, श्रीमती पायल साहू, गीतेश कुमार साहू, प्रधान पाठक दुर्गेश कुमार कटबेर, उ.श्रे.शि. पुरुषोतम लाल जैन, कु. नीता रजक, साक्षी पाण्डे, सहायक शिक्षक पुष्पेन्द्र कुमार सिन्हा, आशीष शर्मा, सहायक ग्रेड–2 जगत राम शोरी, सहायक ग्रेड–3 सत्यप्रकाश साहू, शंकर लाल शोरी, नृत्य शिक्षक श्रीमती बसंता मण्डावी, कु. महेन्द्री नेताम, भृत्य दामेश्वर नाग सहित सभी शिक्षक–कर्मचारियों ने बधाई संदेश प्रेषित किया।

सभी ने कहा कि वामन की यह सफलता न केवल उनके परिवार और विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रीय स्तर पर भी वामन अपने प्रदर्शन से क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments