Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: उप स्वास्थ्य केंद्र कोण्डे में कर्मचारियों की कमी को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन"*

 *"उप स्वास्थ्य केंद्र कोण्डे में कर्मचारियों की कमी को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन"*



दुर्गुकोन्दल। उप स्वास्थ्य केंद्र कोंडे में कर्मचारियों की कमी लेकर ग्रामीणों ने मुख्यचिकत्सा अधिकारी डा.मनोज किशोरे   को सौंपा ज्ञापन।उप स्वास्थ्य केंद्र कोण्डे में कर्मचारियों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। इस महत्वपूर्ण केंद्र में तैनात तीन कर्मचारी वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गुकोन्दल में सेवा दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उप स्वास्थ्य केंद्र कोण्डे, दुर्गुकोन्दल के ग्रामीण इलाकों के लिए प्राथमिक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं का मुख्य केंद्र है।लेकिन कर्मचारियों की अनुपस्थिति से टीकाकरण, आपातकालीन सेवाएं और सामान्य चिकित्सा जैसी सुविधाओं पर गंभीर असर पड़ रहा है। ग्रामीण और जनप्रतिनिधि ने खंड चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए  इन तीन कर्मचारियों को उनकी मूल नियुक्ति स्थल उप स्वास्थ्य केंद्र कोण्डे में वापस  तैनाती की मांग की।ज्ञापन सौंपने वाले धनसय हुर्रा जनपद सदस्य दुर्गूकोंदल प्रेमसिंह पुड़ो सरपंच ग्राम पंचायत कोंडे,मनेसिंह सलाम सरपंच ग्राम पंचायत सराधू घमरे, नन्दकुमार गुरुवर, मानसू आँचला जयदेव वड्डे, मनसा वट्टी, श्यामलाल धुर्वा, हरिश्चन्द्र कावड़े, मांगिया उसेंडी मंगतू नोहरू नरेटी अभिषेक ठाकुर शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments